फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार नींद से जागे शाहिद अफरीदी, पाकिस्तानियों को अब दे रहे कोरोना से बचने की सलाह

Fri, 20 Mar 2020 03:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Mar 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi urges countrymen to take precautions against coronavirus 
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी की वजह से विश्व में मरने वालों की संख्या 10, 000 से पार हो गई है, जबकि दो लाख 44 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। हर क्षेत्र में इस महामारी का गहरा असर पड़ा है।

Shahid Afridi urges countrymen to take precautions against coronavirus 
शाहिद अफरीदी

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपने मुल्क में लोगों कोक वायरस से सचेत रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से कोरोनो वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उचित उपाय करने का आग्रह किया।

Shahid Afridi urges countrymen to take precautions against coronavirus 
shahid afridi

इस दिग्गज ऑलराउंडर ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने हाथों को बार-बार धोएं और उन्हें साफ रखने के लिए अल्कोहलिक सेनेटाइजर का उपयोग करें। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से कहा, 'दोस्तों, सेहत है तो सब कुछ है। कोरोना वायरस के शिकस्त देने के लिए हमें आज कुछ जरूरी चीजों पर अमल करना पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Afridi urges countrymen to take precautions against coronavirus 
shahid afridi

उन्होंने आगे कहा, 'छींकने वक्त, खांसी के वक्त, खाने से पहले, खाने के बादे अपन हाथों को अच्छी तरह धोना और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना ये बहुत जरूरी है। छींकने वक्त या खांसते वक्त टिशू पेपर का इस्तेमाल करके उसको कूड़ेदान में डाले। ताकी मैं महफूज और पाकिस्तान महफूज।'
 

विज्ञापन
Shahid Afridi urges countrymen to take precautions against coronavirus 
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान में कोरोनो वायरस की वजह से अब तीन की मौत हो चुकी है। क्योंकि शुक्रवार को इस वायरस के कारण सिंध में 77 वर्षीय रोगी की मृत्यु हो गई। इस बात की पुष्टि सिंध के स्वास्थ्य मंत्री डॉ अजरा फजल पचुहो ने की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed