{"_id":"56f2152c4f1c1b4a09f14d71","slug":"shahid-afridi-said-very-serious-comment-during-mohali-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी का विवादित बयान, कश्मीर का लिया नाम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफरीदी का विवादित बयान, कश्मीर का लिया नाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शाहिद आफरीदी ने एक बार फिर विवाद को जन्म देने वाला बयान दिया। मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले आफरीदी ने कहा कि यह बहुत से लोग कश्मीर से आए हैं, और ये लोग पाकिस्तानी टीम का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले आफरीदी यह कहकर घिर चुके हैं कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है।
पीसीए स्टेडियम में मुकाबले से पहले कमेंटेटर और पूर्व पाक कप्तान रमीज राजा ने जब सवाल किया कि क्या उन्हें यहां दर्शकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है तो शाहिद ने जवाब दिया कि हां, यहां बड़ी संख्या में लोग कश्मीर से आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोलकाता में दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारत में प्यार मिलने वाले बयान पर आफरीदी को पाकिस्तान में आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयान खान कह चुके हैं कि आफरीदी को कप्तान पद से हटाया जाएगा।
विज्ञापन