फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi is not ready for fitness test

फिटनेस टेस्ट पर मुकरे अफरीदी, कहा नहीं होंगा शामिल

Tue, 10 May 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi is not ready for fitness test
- फोटो : pti
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी और वरिष्ठ बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चार दिवसीय फिटनेस टेस्ट में शामिल न होने का फैसला किया है। पीसीबी ने अपने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को इसमें शामिल होने के लिए कहा था।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की अगुआई में बनी नई चयन समिति ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए आफरीदी, अहमद शहजाद और उमर अकमल को तैयारी शिविर में भी शामिल नहीं किया था लेकिन इन सभी को फिटनेस टेस्ट में शामिल होने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

घुटने के दर्द से पीड़ित हैं अफरीदी

shahid afridi is not ready for fitness test
चार दिवसीय फिटनेस टेस्ट की शुरुआत रविवार से लाहौर में शुरू हुई है। आफरीदी ने ट्वीट करके फिटनेस टेस्ट के लिए अनुपलब्धता सार्वजनिक कर दी है।

उन्होंने कहा है कि मैंने पीसीबी को बता दिया है कि घुटने के दर्द के कारण फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाऊंगा। लेकिन साथ ही कहा है कि वह जल्द ही फिट होकर काउंटी टीम हैंपशायर के लिए खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed