{"_id":"5f2c4f1f8ebc3e3cde3048ed","slug":"shaan-masood-century-strengthened-pakistan-s-grip-england-got-initial-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान मसूद की शतकीय पारी से पाकिस्तान की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शान मसूद की शतकीय पारी से पाकिस्तान की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके
Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
शान मसूद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यहां मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। पाकिस्तान की पहली पारी के 326 रन के जवाब में मेजबान इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और 64 रन पर ही अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिए। हालांकि ओली पोप (46) और जोस बटलर (15) ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक टीम के स्कोर को बिना अतिरिक्त विकेट गंवाए 92 रन तक ले गए।
विज्ञापन
इससे पहले दूसरे दिन पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बाबर आजम 69 रन बनाकर एंडरसन का शिकार हुए। इसके बाद पाकिस्तान के दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए और उनके 176 रन पर पांच विकेट हो गए। हालांकि शान मसूद और शादाब खान ने शतकीय साझेदारी की और पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में ले गए। आउट होने से पहले शादाब खान ने 45 रन बनाए तो वहीं शान मसूद ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पहली पारी में शान मसूद के शानदार शतक की मदद से 326 रन बनाए वहीं इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड और आर्चर ने तीन-तीन और वोक्स ने दो विकेट झटके।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 64 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा तो वहीं शाहीन और यासिर ने एक-एक विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान की पहली पारी के आधार पर 234 रन पीछे थी।
विज्ञापन