वन-डे सीरीज जीतने के बाद कामयाबी के घोड़ों पर सवार
टीम इंडिया ने टी20 में भी मेजबान टीम
दक्षिण अफ्रीका को जोहानसबर्ग के वॉन्डर्स मैदान में 28 रन से मात देने में कामयाब रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 203 रन बनाए।
वहीं, 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम सिर्फ 175 रन ही बना पाने में सफल रही। वन-डे सीरीज के बाद यहां भी पूरी अफ्रीकी टीम भारत के सामने बच्चों-सी नजर आई और अनुभवहीन टीम को पहले टी20 मुकाबले में हार का स्वाद चखना पड़ा। बता दें कि इस मैच टीम इंडिया की ओर से रिकॉर्ड्स की छड़ी लगी। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से...
टीम इंडिया की यह लगातार पांचवीं टी20 जीत है। इससे पहले वह
श्रीलंका को तीन और एक मैच
न्यूजीलैंज को हराने में कामयाब रही है।
3 of 8
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार पहले ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज बने, जिनके नाम क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 5 या उससे अधिक विकेट हैं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
4 of 8
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार इस मैच में दुनिया के तीसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशल मैच में 5 विकेट लिए। इससे पहले
पाकिस्तान के
उमर गुल ने 2013 में 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि
बांग्लादेश के अहसान मलिक ने 2014 में 19 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
5 of 8
भुनवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार दूसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिनके नाम टी20 में 5 विकेट हैं। उनसे पहले
युजवेंद्र चहल ने 2017 में
इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे।