त्रिपुरा में रविवार को 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। लोग वोट डालने के लिए घंटों तक लाइनों में लगे रहे। धर्मनगर के झैथांग में चुनाव के दौरान रविवार को एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद एक आदमी अपनी मां को उठाता हुआ।
60 विधानसभा वाले त्रिपुरा में माकपा उम्मीदवार के निधन की वजह से एक सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा। बता दें कि 3,214 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर वोट डाले। लोगों ने अपने नंबर का घंटों तक इंतजार किया। देर शाम तक लोग लंबी लंबी लाइनों में खड़े रहे।
अपने नंबर का इंतजार करती महिलाएं, पहचान पत्र दिखाती हुईं।
लंबे समय से पूर्वोत्तर में वाम मोर्चा के केंद्र रहे त्रिपुरा में पहली बार मुख्यमंत्री माणिक सरकार व वामपंथी दलों को भाजपा से सीधी टक्कर मिल रही है।
सीएम माणिक सरकार त्रिपुरा के अगरतला में अपना वोट डालते हुए।