फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   selection committee led by Ajit Agarkar likely pick same sqaud for New Zealand T20 series and T2o World Cup

Team India: न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए एक ही टीम चुनेगा भारत! चयन समिति क्यों ले सकती है फैसला?

Fri, 21 Nov 2025 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 08:37 PM IST
सार

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए एक समान टीम का चयन कर सकती है।

विज्ञापन
selection committee led by Ajit Agarkar likely pick same sqaud for New Zealand T20 series and T2o World Cup
गंभीर और अगरकर - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी टीमें इसके लिए तैयारी शुरू कर चुकी हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट का फिलहाल कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि टूर्नामेंट सात फरवरी से शुरू हो सकता है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह विश्व कप खेला जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी को प्रस्तावित कार्यक्रम भी भेज दिया है। 
विज्ञापन

खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा भारत 
इन सब चीजों के बीच भारत ने भी कमर कस ली है। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए एक समान टीम का चयन कर सकती है। भारत 20 टीमों के बीच होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। भारतीय टी20 टीम की कमान फिलहाल सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी टूर्नामेंट के नियमों के तहत टीमों को टूर्नामेंट से एक महीना पहले अंतिम 15 सदस्यीय टीम का नाम भेजना होता है। चयन समिति टीम का एलान करेगी जिससे समय सीमा के भीतर जरूरत होने पर बदलाव किए जा सकें। वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए 2024 विश्व कप में भी यही नियम लागू हुआ था जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था।
विज्ञापन

21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगी सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी और विश्व कप से पहले यह आखिरी सीरीज होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और त्रिवेंद्रम (31 जनवरी) में खेले जाएंगे। सूत्र ने बताया, टी20 विश्व कप से पहले भारत को 10 ही टी20 मैच खेलने हैं लिहाजा टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे बशर्ते कोई चोटिल नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed