{"_id":"3d06aa3e0defac4113548f0a7d6e6e8a","slug":"sehwag-gambhir-zaheer-and-yuvi-to-play-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 'बुजुर्ग' क्रिकेटरों को मिला वापसी करने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 'बुजुर्ग' क्रिकेटरों को मिला वापसी करने का मौका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और जहीर खान को एक बार फिर वापसी का मौका दिया है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा की अगुवाई में घोषित भारत ए टीम में इन क्रिकेटरों की वापसी हुई है। वहीं युवराज सिंह की भी न सिर्फ वापसी हुई है बल्कि उन्हें एक दिवसीय सीरीज और ट्वंटी-20 मैच के लिए भारत ए की कमान भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
भारत ए को इस महीने के अंत में वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैचों की सीरीज के अलावा तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज खेलनी है।
हालांकि पहले चार दिवसीय मैच में सहवाग, गंभीर और जहीर को जगह नहीं मिली है। इन तीनों को अंतिम दो चार दिवसीय मैचों में खेलने का मौका मिलेगा।
गंभीर और जहीर को पिछले साल टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। जबकि सहवाग ने अपना अंतिम टेस्ट मैच इसी साल मार्च में खेला था।
चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक और क्रिकेटर को मौका दिया है। 32 साल के मुहम्मद कैफ जिन्होंने 2006 में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था उन्हें भी भारत ए टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्ट इंडीज में खेली गई वनडे सीरीज से बाहर किए गए हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह को वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है। साथ ही वह चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू के कप्तान भी होंगे।
जहीर और युवराज ने फिटनेस हासिल करने के लिए फ्रांस में लंबा समय गुजारा था। वहीं गंभीर फॉर्म में वापसी के लिए काउंटी क्रिकेट में एसेक्स की ओर से खेल रहे हैं।