{"_id":"5a5b00474f1c1bb13f8b4bd2","slug":"security-increased-of-team-india-after-violence-and-protest-in-johannesburg-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के होटल के पास हिंसक प्रदर्शन, किए गए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के होटल के पास हिंसक प्रदर्शन, किए गए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
हिसंक प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहै है। इसी बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जोहानिसबर्ग के जिस होटल में भारतीय टीम रूकी हुई है उसके आस-पास की स्थिती बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जोहानसबर्ग समेत दक्षिण अफ्रीका के कई इलाकों में ईएफएफ (इकॉनोमिक्स फ्रीडम फाइटर्स) नाम का एक संगठन हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम की सुरक्षी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- टीम इंडिया के फेरबदल फैसले को लेकर इन दिग्गजों ने की किरकिरी, बोले बड़ी-बड़ी बात
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक मॉल में तोड़फोड़ की। इस तोड़फोड़ और हंगामे को देखते हुए टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारी जोहानसबर्ग के साथ-साथ और भी कई शहरों में प्रदर्शन कर इस मल्टीनेशनल कंपनी के शोरूम पर हमला कर रहे हैं।
बता दें कि टीम इंडिया और दक्षिण के बीच पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए हैं।