टीम इंडिया में हुए तीन बदलावों से नाखुश हैं पूर्व क्रिकेटर्स, जमकर निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया में हुई तीन फेरबदल को लेकर माहौल काफी गरम हैं। कई दिग्गज इसकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एलेन डोनाल्ड और टीम इंडिया के पूर्व 'वेरी वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की चयन की कड़ी आलोचना की है।
इन दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा को खिलाने का कदम चौंकाने वाला है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 72 रन की हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए।
पढ़ेः- टीम इंडिया पर भड़के गावस्कर, बोले- हमेशा इसी खिलाड़ी को बनाया जाता है 'बली का बकरा'
टीम इंडिया द्वारा किए गए बदलाव में शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल, भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा और ऋधिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को शामिल किया गया। मालूम हो कि केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट के दिन के शुरूआत में ही भुवनेश्वर ने तीन विकेट चटकाए थे।
Don’t understand how you can leave a bowler out that don’t have more bounce than a taller bowler @ImIshant. @BhuviOfficial has so much skill and accuracy that he brings. It’s like leaving out @VDP_24!
— Allan Donald (@AllanDonald33) January 13, 2018
फिलैंडर ने पहले टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी को ध्वस्त करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छह विकेट हासिल किए थे। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण भी इस फैसले से हैरान थे। उन्होंने कहा, 'प्लेइंग इलेवन में भुवी को नहीं खिलाने का फैसला हैरान कर देने वाला था। पहले टेस्ट में गेंदबाजी का जौहर दिखाते हुए सबसे ज्यादा विकेट (छह विकेट) चटकाए थे और फिर संयम से खेलते हुए अच्छी बल्लेबाजी भी की थी। क्या इसमें कुछ कमी थी?'
Iam surprised not to find Bhuvi in the playing XI today. In the first test,he took the most number of wickets (6 wickets)showing skill in using the new ball & batted quite well showing patience nd resilience.Am I missing something here 🤔
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 13, 2018
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली और बायें हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी इस पर निराशा व्यक्त की। कांबली ने लिखा, 'विराट और टीम प्रबंधन अपने खिलाड़यों को हैरान कर रहा है और हमें संशय में डाल रहा है।'
वहीं, आरपी सिंह ने लिखा, 'धारणा सच नहीं होती, लेकिन यह इन दिनों सच्चाई से बड़ी है। शायद तभी भुवी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है।' इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सुनिल गवास्कर भी इस फैसले की आलोचना कर चुके हैं।
Virat and the Team Management are surprising their own players and confusing us.Heeee ha🤔🤔🤔🤔 https://t.co/ASGjyzzAmn
— VINOD KAMBLI (@vinodkambli349) January 13, 2018
"Perception isn't the truth but it's bigger than truth these days" And may be that's why Bhuvi isn't a part of playing 11. #IndvSAonSonyTen3
— R P Singh (@RpSingh99) January 13, 2018
बता दें कि केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 286 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया 209 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रन की बढ़त मिली थी। हालांकि, चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 130 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया को 208 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 135 रन पर ऑलआउट हो गई थी और टीम इंडिया को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था।