फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Screening of doping on the India-Australia series

भारत-आस्ट्रेलिया श्रृंखला पर कसा डोपिंग को लेकर शिकंजा

Mon, 27 Mar 2017 06:17 AM IST
amarujala.com, presented by- मोहित
amarujala.com, presented by- मोहित Updated Mon, 27 Mar 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
Screening of doping on the India-Australia series
- फोटो : Cricket Country

बीसीसीआई ने भले ही कई सालों से वाडा के व्हेयर अबाउट क्लॉज का बायकाट कर रखा हो, लेकिन आईसीसी ने भारत और आस्ट्रेलियाई बीच चल रही हाई प्रोफाइल श्रृंखला पर डोपिंग को लेकर कड़ा शिकंजा कस रखा है। आईसीसी के निर्देश पर बंगलूरू टेस्ट में आठ खिलाड़ियों के रैंडम डोप सैंपल लिए जा चुके हैं और अब आईसीसी की ओर से नियुक्त एक आस्ट्रेलियाई डोप एजेंसी की टीम धर्मशाला टेस्ट में भी डोप सैंपलिंग के लिए पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


डोपिंग को लेकर आईसीसी की इस श्रृंखला पर खास नजर थी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुणे और रांची टेस्ट में खिलाड़ियों के डोप सैंपल नहीं लिए गए, लेकिन बंगलूरू और धर्मशाला टेस्ट में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के डोप सैंपल लेने का निर्णय लिया गया। धर्मशाला टेस्ट में चार क्रिकेटरों के सैंपल लिए जाएंगे। इनमें दो भारतीय और दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन


बंगलूरू टेस्ट में भी चार भारतीय और चार आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के डोप सैंपल लिए गए थे। सैंपल लेने की जिम्मेदारी आईसीसी ने इस बार आस्ट्रेलियाई कंपनी को सौंपी है। खास बात यह है कि आईसीसी इन सैंपलों की टेस्टिंग का जिम्मा उटाह स्थित अमेरिकी लैब को सौंपा है। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में आईसीसी की ओर से लिए गए डोप सैंपल की टेस्टिंग दोहा (कतर) की लैब से कराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में 64 क्रिकेटरों के लिए जाएंगे डोप सैंपल

Screening of doping on the India-Australia series
बीसीसीआई भले ही वाडा की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन नहीं कर रहा, लेकिन इस बार के आईपीएल में डोपिंग को लेकर बोर्ड कोई कसर नहीं छोड़ने जा रहा है। पूरे आईपीएल के दौरान 64 खिलाड़ियों के डोप सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये सभी रैंडम सैंपल होंगे। सैंपलों का जिम्मा आईडीटीएम नाम की कंपनी को दिया गया है। 

खास बात यह है कि इन सैंपलों की टेस्टिंग नई दिल्ली की एनडीटीएल लैब में कराए जाएंगे। बोर्ड की ओर से वर्तमान में चल रही देवधर ट्राफी में भी डोप सैंपलिंग कराई जा रही है। यही नहीं विजय हजारे ट्राफी में भी घरेलू खिलाड़ियों के बड़ी संख्या में डोप सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed