फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SAvENG: England is all set to make solid comeback vs South Africa in second test match

SAvENG: वापसी को बेकरार इंग्लैंड, 3 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच

Thu, 02 Jan 2020 01:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Jan 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
SAvENG: England is all set to make solid comeback vs South Africa in second test match
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड की टीम शुक्रवार से न्यूलैंड्स पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर बराबरी हासिल करना चाहेगी। इंग्लैंड को पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से 107 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था, जिससे वह जीत दर्ज करने के लिए हर विभाग में सुधार करना चाहेगी।
विज्ञापन


चार साल पहले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने 11 छक्के जड़कर 198 गेंद में 258 रन बनाए थे और जॉनी बेयरस्टो (191 गेंद में नाबाद 150 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 399 रन की विश्व टेस्ट रिकॉर्ड साझेदारी बनायी ई। इंग्लैंड ने उस मैच में जीत से चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से जीत हासिल कर सीरीज जीत ली थी, लेकिन इस बार टीम सेंचुरियन में शुरुआती मुकाबले में हार गई, जिससे टीम अब इस टेस्ट में जीत से 1-1 से बराबरी पर आना चाहेगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपनी टीम के विदेशों में हालिया खराब रिकॉर्ड से काफी दबाव में हैं। बेयरस्टो ने सेंचुरियन में एक और नौ रन बनाए, जिससे उनके न्यूलैंड्स में इस बार खेलने की संभावना कम है। न्यूलैंड्स में 2016 में दोनों टीमों ने पहली पारियों में 600 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। 2011 से यहां हुए 11 टेस्ट मैचों में केवल एक ही ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने 10 में से नौ मैच जीते और एक गंवाया है। दक्षिण अफ्रीका के चोटिल एडन मार्कराम की जगह सलामी बल्लेबाज पीटर मलान को पदार्पण कराने की उम्मीद है। इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट में स्पिनर के बिना उतरी थी लेकिन न्यूलैंड्स की पिच पर स्पिनरों की जरूरत है इसलिए उसके लिए स्पिनर का चयन भी दुविधा भरा होगा क्योंकि टीम के पहुंचने के बाद जैक लीच बीमार है।


जैक लीच चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उनका मैच में उतरना संभव नहीं है। लेग स्पिनर मैट पार्किन्सन पहले दो अभ्यास मैचों में प्रभावित नहीं कर सके। ऑफ स्पिनर डाम बेस को स्टैंडबाय के तौर पर बुलाया गया और उनके अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह चुने जाने की उम्मीद है। इंग्लैंड के सबसे अहम तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बुधवार को नेट अभ्यास में गेंदबाजी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed