{"_id":"692095e9406236927508bb4d","slug":"sanju-samson-speaks-on-playing-with-ms-dhoni-for-csk-destiny-has-brought-us-to-same-dressing-room-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson-MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होकर संजू सैमसन खुश, बोले- धोनी के साथ खेलना मेरा सपना था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson-MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होकर संजू सैमसन खुश, बोले- धोनी के साथ खेलना मेरा सपना था
Fri, 21 Nov 2025 10:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:10 PM IST
सार
आईपीएल 2026 से पहले सीएसके ने अपने यूट्यूब चैनल पर सैमसन का एक इंटरव्यू साझा किया, जिसमें उन्होंने धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा और पहली मुलाकात का अनुभव याद किया।
विज्ञापन
धोनी और सैमसन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि वह बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी के करीब रहने और उनसे सीखने की इच्छा रखते थे। अब किस्मत ने उन्हें वह मौका दे दिया है, क्योंकि आईपीएल 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए धोनी के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे। सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से 18 करोड़ रुपये के ट्रेड में सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
सैमसन ने साझा किया धोनी के साथ पहला अनुभव
आईपीएल 2026 से पहले सीएसके ने अपने यूट्यूब चैनल पर सैमसन का एक इंटरव्यू साझा किया, जिसमें उन्होंने धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा और पहली मुलाकात का अनुभव याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह 19 साल के थे और पहली बार टीम इंडिया में चयन हुआ था, तब यूके दौरे पर उनकी मुलाकात धोनी से हुई थी। सैमसन ने कहा, 'सबको पता है कि मैदान पर एक शख्स होता है, एमएस धोनी। मैं उनसे पहली बार 19 साल की उम्र में यूके टूर पर मिला था। तब 10-20 दिन उनके साथ बिताए। उसके बाद आईपीएल में उन्हें सिर्फ दूर से देख पाता था, क्योंकि उनके आसपास हमेशा भीड़ रहती है। मैं सोचता था कि उनसे ठीक से मिलने के लिए अलग से वक्त चाहिए।'
सैमसन ने कहा कि अब धोनी के साथ सीएसके का ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, 'मेरी हमेशा यह इच्छा थी। अब किस्मत मुझे उनके साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में ले आई है। आने वाले दो महीने उनके साथ समय बिताने का, नाश्ता करने का, प्रैक्टिस करने और खेलने का मौका मिलेगा, यह सोचकर ही मैं बहुत खुश हूं।'

सीएसके की योजना का अहम हिस्सा माने जा रहे सैमसन
सीएसके की जर्सी पहनने के बाद सैमसन ने कहा था कि उन्हें 'एक चैंपियन जैसा महसूस' हो रहा है। 177 आईपीएल मैचों में 4704 रन, तीन शतक और 26 अर्धशतक के साथ वह अनुभव और नेतृत्व, दोनों लेकर आ रहे हैं। वह कई वर्षों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी रहे हैं। सैमसन को शामिल करने के लिए सीएसके ने एक बड़ा ट्रेड किया, जिसके तहत रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए।