WI Inning
325/5 (47.2 ov)
Target: 352
Shai Hope 146(138)*
Gudakesh Motie 9 (12)
WI need 27 runs in 16 remaining balls
{"_id":"592080ba4f1c1b2075f2293e","slug":"sanjiv-goenka-says-dhoni-has-one-of-the-greatest-minds-but-steve-smith-is-one-step-ahead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: संजीव गोयनका ने एक बार धोनी की स्मिथ से की तुलना, कहा- स्मिथ आगे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: संजीव गोयनका ने एक बार धोनी की स्मिथ से की तुलना, कहा- स्मिथ आगे
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 21 May 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
आईपीएल के नवें सीजन में पुणे सुपर जायंट ने धोनी की कप्तानी में बेहद खराब प्रदर्शन किया और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने दसवें सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी से कुछ दिन पहले धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने की घोषणा कर दी। शुरुआत में प्रशंसकों को धोनी से अचानक कप्तानी से हटाए जाना हजम नहीं हुआ। लेकिन अब फाइनल में पुणे के जगह बनाने के बाद टीम मैनेजमेंट का निर्णय सही साबित हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि पुणे के इस प्रदर्शन में कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी का भी योगदान रहा है लेकिन टीम का मालिक संजीव गोयनका अब भी धोनी और स्मिथ की तुलना करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
धोनी से एक कदम आगे हैं स्मिथ
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ipl official web
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए गोयनका ने कहा, मैं अब तक जिन खिलाड़ियों से मिला हूं धोनी उनमें से क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर हैं। लेकिन स्टीव स्मिथ धोनी के दिमाग से एक कदम आगे हैं। मेरी जब स्मिथ से बात हुई तो मैंने उनसे कहा, चैंपियनशिप जीतो। पहला सीजन हमारे लिए बेहद खराब रहा था, मैं इसे जल्दी खत्म करना चाहता था।
हालांकि मौजूदा सीजन में उतार-चढाव भरी शुरुआत के बाद पुणे ने अपने आखिरी दस में से 8 मैचों में जीत हासिल की। फाइनल में मुंबई के खिलाफ भिडंत दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन की चौथी भिडंत होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आरपीएस आईपीएल की दूसरी टीम है जिसने रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियन्स को एक सीजन में खेले सभी मैचों में मात दी है।
गोयनका ने आगे कहा, स्मिथ ने जिस तरह से कुछ खिलाड़ियों को आउट करने के लिए रणनीति बनाई और उसे मैदान पर सफलतापूर्वक लागू किया, यकीन ही नहीं होता कि यह हो सकता है। वह टीम में जीत का जज्बा जगाने और टीम को एकजुट करने में पूरी तरह सफल रहे हैं। स्मिथ रणनीति के अलावा बल्लेबाजों को यह संदेश देने में सफल रहे हैं कि 12 गेंद में 30 रन बनाओ या फिर आउट हो जाओ।