फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma is likely to remain captain for the June-August five-Test series in England after CT triumph

Rohit Sharma: इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में रोहित होंगे कप्तान? चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का मिल सकता है इनाम

Sat, 15 Mar 2025 01:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Mar 2025 01:18 PM IST
सार

रोहित को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था जिससे इस प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि, रोहित के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था जो उसका पिछले नौ महीने में दूसरा आईसीसी खिताब था।

विज्ञापन
Rohit Sharma is likely to remain captain for the June-August five-Test series in England after CT triumph
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित इस दौरे पर कप्तानी कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित खराब दौर से गुजर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 
विज्ञापन

रोहित के नेतृत्व में जीती दो आईसीसी ट्रॉफी
रोहित को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था जिससे इस प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि, रोहित के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था जो उसका पिछले नौ महीने में दूसरा आईसीसी खिताब था। इससे पहले टीम ने 2024 में रोहित की कप्तानी में ही टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस रिपोर्ट की मानें तो रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत का इनाम मिल सकता है और वह इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी संभाल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं धोनी, 2018 से राहुल ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित को बीसीसीआई का समर्थन 
रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित को इस दौरे पर कमान संभालने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चयन समिति का समर्थन हासिल है। एक सूत्र ने इस रिपोर्ठ के हवाले से कहा, रोहित ने दिखाया है कि वो क्या कर सकते हैं। सभी को लगता है कि वह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। रोहित ने भी लाल गेंद के क्रिकेट में खेलना जारी रखने की इच्छा जताई है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत की खबर, नीतीश रेड्डी ने पास किया फिटनेस टेस्ट; जल्द टीम से जुड़ेंगे
विज्ञापन

रोहित ने संन्यास की खबर को किया था खारिज 
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीतने के बाद कप्तान रोहित ने भी भविष्य को लेकर चीजें स्पष्ट की थी। उनका कहना था कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं और उनके भविष्य को लेकर अटकलें फर्जी हैं। रोहित ने कहा था, फिलहाल मैं अच्छा खेल रहा हूं और टीम के साथ जो कर रहा हूं उसका आनंद ले रहा हूं। मुझे भरोसा है कि टीम को भी मेरा साथ पसंद आ रहा होगा। मैं 2027 के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता क्योंकि यह अभी काफी दूर है, लेकिन मैंने अपने विकल्प खुले रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed