फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sania Mirza Reaction after Shoaib Malik Third Marriage, Sania Divorced Shoaib Few Months Ago

Sania Shoaib Divorce: 'कुछ महीने पहले हो चुका तलाक', शोएब की तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 21 Jan 2024 10:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

Shoaib Sania Mirza Divorce : सानिया के शोएब से तलाक की अफवाहों के बीच बुधवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं थीं। अब सानिया और उनके परिवार वालों ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Sania Mirza Reaction after Shoaib Malik Third Marriage, Sania Divorced Shoaib Few Months Ago
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी। इसके बाद से ही सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई। सानिया के शोएब से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं थीं। लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या शोएब और सानिया के बीच तलाक हुआ है या बिना तलाक के ही शोएब ने फिर से निकाह कर लिया। अब सानिया और उनके परिवार वालों ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

Sania Mirza Reaction after Shoaib Malik Third Marriage, Sania Divorced Shoaib Few Months Ago
सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है - फोटो : सोशल मीडिया
बयान में क्या लिखा है?
एक बयान में सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। 

बयान में आगे लिखा है, 'सानिया के जीवन के इस संवेदनशील समय में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।' इससे पहले सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक 'खुला' था, जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार से संबंधित है।

NDTV पर नवीनतम और ब्रेकिंग न्यूज़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sania Mirza Reaction after Shoaib Malik Third Marriage, Sania Divorced Shoaib Few Months Ago
शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया शोएब की दूसरी पत्नी
सानिया शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। अब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया है। शनिवार को शोएब ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की।  
विज्ञापन

Sania Mirza Reaction after Shoaib Malik Third Marriage, Sania Divorced Shoaib Few Months Ago
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 से बढ़ी दूरियां
2022 में पहली बार शोएब और सानिया के बीच दूरी बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। पहले यह कहा जा रहा था कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं। शोएब और आयशा की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में शोएब और आयशा दोनों ने महज इसे अफवाह बताया था। इसके बाद शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी थी। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने फिर इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी थी।

Sania Mirza Reaction after Shoaib Malik Third Marriage, Sania Divorced Shoaib Few Months Ago
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने बुधवार को दिए थे संकेत
बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं'। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed