{"_id":"d7241526-42f2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"samuels-assault-too-much-for-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया
मीरपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Dec 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
मार्लन सैमुअल्स और गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने पहले ट्वंटी-20 में बंग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। वेस्ट इंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम एक विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। महज 30 रन के स्कोर पर उसने अपने दोनों ओपनर ड्वेन स्मिथ और क्रिस गेल का विकेट गंवा दिया। इसके बाद सैमुअल्स ने ड्वेन ब्रावो के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन और डरेन ब्रावो के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 76 रन की साझेदारी कर वेस्ट इंडीज के स्कोर को दो सौ के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन
सैमुअल्स ने 43 गेंदों में 3 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 85 रन बनाए। ब्रावो ने पांच चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश के ओपनरों ने धमाकेदार शुरुआत की। तमिम इकबाल और अनामुल हक ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। इसके बाद तमिम (88*) और महमदुल्ला (64*) ने शानदार पारी खेली लेकिन वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रहे।
विज्ञापन