फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachins son arjun tendulkar bowling england team in practice session

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर कर रहे हैं इंग्लैंड की मदद, ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले कराया अभ्यास

Tue, 25 Jun 2019 05:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 25 Jun 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
sachins son arjun tendulkar bowling england team in practice session
अर्जुन तेंदुलकर

अपने प्रतिष्ठित ‘सरनेम’ की ख्याति को बरकरार रखने का उद्देश्य लेकर तैयारियां कर रहे दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए नेट पर तेज गेंदबाजी की।

विज्ञापन


नारंगी रंग की टी शर्ट पहनकर उतरे अर्जुन ने इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार सकलैन मुश्ताक की देखरेख में गेंदबाजी की। यह पहला मौका नहीं है जब अर्जुन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए नेट पर गेंदबाजी की। इससे पहले 2015 में 15 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में वह इंग्लैंड के नेट गेंदबाजों में शामिल थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट की तैयारियों में मदद की थी।
विज्ञापन


उन्नीस वर्षीय अर्जुन ने पिछले सप्ताह एमसीसी यंग क्रिकेटर्स की ओर से सरे सेकंड इलेवन के खिलाफ दो विकेट लिए थे। वे अभी इन दिनों इंग्लिश काउंटी सेकंड डिवीजन में खेल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर लेफ्ट आर्म पेसर हैं और लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed