फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin to yuvraj Sportsperson Expressed Grief Over Demise of Ustad Zakir Hussain News in Hindi

Zakir Hussain Died: सचिन से लेकर युवराज तक...खेल जगत के इन सितारों ने जताया उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुख

Mon, 16 Dec 2024 04:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Dec 2024 04:23 PM IST
सार

तकरीबन 62 साल तक तबले के साथ जुगलबंदी निभाने वाले जाकिर हुसैन के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को दुखी कर दिया। खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Sachin to yuvraj Sportsperson Expressed Grief Over Demise of Ustad Zakir Hussain News in Hindi
जाकिर हुसैन-सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI

विस्तार

देश के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार की सुबह निधन हो गया। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित हुसैन ने अमेरिका के फ्रांसिस्को में अंतिम सांस ली। 73 वर्षीय उस्ताद जाकिर को रक्तचाप की समस्या के चलते अमेरिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की पुरजोर कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। तकरीबन 62 साल तक तबले के साथ जुगलबंदी निभाने वाले जाकिर हुसैन के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को दुखी कर दिया। खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने जताया दुख
कभी उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ तबले पर जुगलबंदी कर चुके सचिन तेंदुलकर भी हिंदुस्तान की धरोहर के निधन की खबर से आहत हो गए। उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा- पर्दे गिर गए हैं, लेकिन धड़कनें हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ने व्यक्त की संवेदनाएं
भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा- उस्ताद जाकिर हुसैन साहब के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। एक सच्चे उस्ताद जिनकी लय सीमाओं से परे थी और हर आत्मा को छूती थी। उनका संगीत अमर रहेगा, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति।
विज्ञापन

दुनिया ने एक रत्न खो दिया- धवन
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि दुनिया ने एक सच्चा रत्न खो दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा- आज दुनिया ने एक सच्चा रत्न खो दिया है। उस्ताद जाकिर हुसैन की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। ओम शांति।

दुनिया ने एक सच्चे उस्ताद को खो दिया- अनिल कुंबले
पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले भी उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर से दुखी हैं। उन्होंने कहा- दुनिया ने एक सच्चे उस्ताद को खो दिया है। जाकिर हुसैन का तबला एक वाद्य यंत्र से कहीं ज्यादा था, यह उनकी आत्मा का विस्तार था। उनके संगीत ने सीमाओं को पार किया और दुनिया भर के दिलों को छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed