टीम इंडिया ने किया अर्जुन का सामना, बाउंसर से विराट-शिखर हुए सरप्राइज
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर मैच प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी गेंदबाजी से सरप्राइज किया।
उन्होंने कप्तान कोहली को एक बाउंसर पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान वानखेड़े स्टेडियम में सभी की निगाह उन पर टिकी रही। हालांकि इस दौरान टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखा। दोनों ही अर्जुन की गेंदबाजी को बारीकी से देख रहे थे।
पढ़ेंः- आखिर ऐसा क्या हुआ कि ट्विटर पर भड़क उठे मास्टर ब्लास्टर
गौरतलब है कि 22 अक्टूबर से होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले टीम इंडिया स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान मुंबई के अंडर-23 और अंडर-19 टीम के संभावित गेंदबाज भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करा रहे थे। तब महान क्रिकेटर सचिन के 18 साल के बेटे अर्जुन ने भी दिग्गज खिलाड़ियों को गेंद का सामना करा रहे थे। 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज होनी है।
प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन ने पहले बायें हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन और फिर कोहली के लिए गेंदबाजी की। उन्होंने अजिंक्य रहाणे और मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव के लिए भी गेंदबाजी की। इस युवा तेज गेंदबाज ने भरत अरुण से भी बात की। यह पहला अवसर नहीं है जबकि अर्जुन ने भारतीय टीम के लिए नेट्स पर गेंदबाजी की।
इससे पहले जुलाई में जब वेस्ट इंडीज टीम इंग्लैंड दौरे पर थी जब अर्जुन ने नेट्स पर इंग्लिश ऑलराउंडर जॉनी बेयरस्टो को एक शानदार यॉर्कर फेंकी थी जिसके चलते बेयस्टो बाहर जाना पड़ा था। फिलहाल अर्जुन एक आमंत्रण टूर्नामेंट के लिये मुंबई अंडर -19 टीम में चुने गये बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
बता दें कि जब सचिन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे तब अर्जुन अकसर उनके साथ भारतीय नेट्स में जाया करते थे। मगर भारतीय टीम के बल्लेबाजों को बॉलिंग करने का पहला मौका उन्हें अब मिला है।
We are at the Wankhede Stadium and our preparations for the #INDvNZ have begun. pic.twitter.com/DoeBzcCXSc
— BCCI (@BCCI) October 20, 2017