फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar tweets his old photo and gets good response

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने कहा- इस फील्ड में नहीं थे माहिर

Fri, 08 Sep 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 08 Sep 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar tweets his old photo and gets good response
Sachin Tendulkar

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बचपन की एक फोटो शेयर की है। तेंदुलकर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'मैं इस फील्ड में कभी अच्छा स्कोरर नहीं रहा।' 

विज्ञापन


विज्ञापन



मास्टर ब्लास्टर की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो पर खबर लिखे तक 20 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इसके अलावा करीब दो हजार लोगों ने तेंदुलकर की फोटो को रिट्वीट किया है। 678 लोगों ने इस पर रिप्लाई करके सचिन की तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर के 'घर' पर चलेगा बुलडोजर


तेंदुलकर इस फोटो में चार-पांच साल के दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में एक किताब भी है। सचिन की किताब पढ़ते हुए यह तस्वीर पहली बार सामने आई है। यूजर्स का मानना है कि अगर सचिन में पढ़ाई में अच्छे होते तो दुनिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक नहीं देख पाती। कुछ यूजर्स ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है कि सचिन पढ़ाई में अव्वल नहीं थे। इसी तरह से कई लोगों ने सचिन की तारीफ की है और क्रिकेट जगत में उन्हें मिस करनी की बात कही है। 

बता दें कि तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला, जो उनके करियर का 200वां टेस्ट मैच भी रहा। सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उनके नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed