फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin tendulkar scored Double century against South Africa 12 years ago in Gwalior

Sachin Tendulkar Double Century: वनडे क्रिकेट के पहले दोहरे शतक की कहानी, 12 साल पहले सचिन ने रचा था इतिहास

Thu, 24 Feb 2022 11:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 11:07 AM IST
सार

सचिन ने 12 साल पहले आज के दिन ही वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद रोहित शर्मा और वीरेन्द्र सहवाग जैसे खिलाड़ी भी यह कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Sachin tendulkar scored Double century against South Africa 12 years ago in Gwalior
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

वनडे क्रिकेट में अब तक कई दोहरे शतक लग चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अकेले वनडे में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के फखर जमान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल जैसे बल्लेबाज भी यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, जब वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगा था, तब कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि ऐसा हो सकता है, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने इसे सच कर दिखाया था। 
विज्ञापन


सचिन ने 12 साल पहले आज के दिन ही ग्वालियर में ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों में 200 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 25 चौके और तीन छक्के शामिल थे। सचिन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने इस मैच में 401 रन बनाए थे और यह मैच 153 रन से जीता था। 
विज्ञापन


स्टेन और कैलिस जैसे दिग्गजों के सामने सचिन ने रचा था इतिहास
दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर थी और सीरीज का दूसरा मैच ग्वालियर के मैदान पर खेला जा रहा था। पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था और भारत ने सिर्फ एक रन से यह मैच जीता था। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी और सहवाग नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इस समय टीम का स्कोर सिर्फ 25 रन था, लेकिन सचिन कुछ और ही इरादे के साथ मैदान में उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सचिन ने इस मैच में डेल स्टेन और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के सामने शानदार बल्लेबाजी की और वनडे क्रिकेट के इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। 36 साल के सचिन पूरी पारी में नाबाद रहे और आखिरी ओवर में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। उन्होंने इस मैच में लगभग चार घंटे तक लगातार बल्लेबाजी की थी। 

फैंस को रास नहीं आ रहे थे धोनी के छक्के
इस मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 35 गेंद में 68 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल थे, लेकिन फैंस को उनके चौके-छक्के नहीं पसंद आ रहे थे। सभी चाहते थे कि धोनी सचिन को स्ट्राइक दें और सचिन अपना दोहरा शतक पूरा करें। 50वें ओवर की तीसरे गेंद पर वह लम्ह भी आया, जब सचिन ने लैंगलवेल्ट की गेंद को प्वाइंट की दिशा में खेलकर एक रन लिया और वनडे क्रिकेट के इतिहास का दोहरा शतक बना दिया। 

सचिन के बाद सहवाग और रोहित ने भी किया कमाल
सचिन के दोहरे शतक के बाद सहवाग ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने इंदौर के मैदान में यह कारनामा किया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए। इसमें 264 रन की सबसे बड़ी पारी भी शामिल है। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के फखर जमान भी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed