ICC ने सचिन को पढ़ाया क्रिकेट का पाठ, मिला ये करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट मैदान पर तो 'मास्टर ब्लास्टर' रहे ही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर भी वह अपनी हाजिरजवाबी से सभी की प्रशंसा का पात्र बन रहे हैं।
आईसीसी ने हाल में इस महान बल्लेबाज को ट्रोल करने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुलकर ने तुरंत इसके जवाब में ट्वीट किया। तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह नवी मुंबई में तेंदुलकर-मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी शिविर में पूर्व साथी और बचपन के दोस्त विनोद कांबली के साथ नेट पर अभ्यास कर रहे थे।
इस वीडियो में तेंदुलकर कांबली को अपनी ट्रेडमार्क लेग स्पिन से गेंदबाजी कर रहे हैं और उनका पैर लाइन से बाहर आ गया। अधिकारिक आईसीसी ट्विटर हैंडल ने इस ट्वीट पर मजाकिया लहजे में उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
आईसीसी ने पूर्व अंपायर स्टीव बकनर की फोटो लगाने के साथ लिखा, 'सचिन तेंदुलकर, अपना आगे वाला पैर देखो।' इसके जवाब में तेंदुलकर ने लिखा, 'कम से कम इस बार मैं गेंदबाजी कर रहा हूं और बल्लेबाजी नहीं ?? अंपायर का फैसला हमेशा अंतिम होता है??'
Felt great to be back in the nets with @vinodkambli349 during the @tendulkarmga lunch break!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 11, 2019
It sure took us back to our childhood days at Shivaji Park... 🏏
Very few people know that Vinod & I have always been in the same team and never played against each other. #TMGA pic.twitter.com/DzlOm12SKa
तेंदुलकर कई बार अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बकनर के विवादास्पद अंपायरिंग फैसलों का शिकार हुए हैं, जिसमें 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ ईडन गार्डन्स में उनका 99वां टेस्ट भी शामिल है।
Watch your front foot, @sachin_rt 😜 pic.twitter.com/eZ4N8mKGME
— ICC (@ICC) May 12, 2019