फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar promises to meet his fan soon

अपने फैन से मिलने के लिए बेताब हैं 'क्रिकेट के भगवान'

Fri, 06 Oct 2017 12:12 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 06 Oct 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar promises to meet his fan soon
सचिन तेंदुलकर - फोटो : amar ujala

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दुनिया भर में फैंस मौजूद हैं। ऐसा कम ही होता है जब कोई सेलेब्रिटी अपने फैन से मिलने के लिए बेताब होगी। मगर सचिन तेंदुलकर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने अपने एक फैन से जल्द मिलने का ऐलान ट्विटर पर किया है।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर इस फैन से मिलने के लिए क्यों बेताब हैं, ये सवाल मन में जरूर उठ रहा होगा। हम आपको बताते हैं कि इस फैन ने ऐसा क्या कमाल किया कि बल्लेबाजी के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम रखने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनसे मिलने की मंशा जाहिर की। दरअसल, टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में राजूदास राठौड़ नाम के एक व्यक्ति को हॉट सीट पर खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन


राजूदास ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बताया कि वो सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने ने सचिन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शो में बताईं। सचिन को ये बातें इतनी पसंद आईं कि उन्होंने ट्विटर पर राजूदास का वीडियो शेयर किया और कहा कि आपने बहुत अच्छा खेला, आपकी बातें सुनकर मुझे खुशी हुई है और मैं आपसे जल्दी ही मिलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को दिया स्पेशल मैसेज

वीडियो में सचिन के फैन राजूदास ने कहा कि वह 1996 के बाद से सचिन का हर मैच देखते आए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह शतक लगाते थे, तो मैं 2-3 दिन इसी खुशी में पागल रहता था। जब वह 99 पर आउट होते थे, तो 2-3 दिन मुझे बहुत ज्यादा कष्ट होता था। जब वह खेलने उतरते थे, तो मैं 1 घंटा पहले मैच देखने बैठ जाता था। सचिन के आउट होने पर बहुत बुरा लगता था। आगे उन्होंने कहा कि सचिन ने खुशियां दी है और कई बार दुख की वजह भी बने। 


सचिन तेंदुलकर ने अपने फैन का शो देखा और उत्साहित होकर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राजूदास राठौड़ आप शानदार खेले। आपकी बातें सुन कर काफी मजा आया। मुझे उम्मीद है कि आपने ज्यादा रिमोट नहीं तोड़े होंगे। वादा करता हूं, हम जल्द मिलेंगे। खबर लिखे जाने तक सचिन के इस ट्वीट को 19 हजार से अधिक लाइक्स मिले जबकि करीब ढाई हजार लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। 564 लोगों ने इस ट्वीट पर कमेंट्स करके अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।


देखें वीडियोः-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed