{"_id":"62bfe68c6d13f7538e2e0a1d","slug":"sachin-tendulkar-ian-bishop-and-irfan-pathan-applause-rishabh-pant-century","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Century: सचिन तेंदुलकर से लेकर इरफान पठान और राशिद खान तक, ऋषभ पंत के दीवाने हुए दिग्गज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant Century: सचिन तेंदुलकर से लेकर इरफान पठान और राशिद खान तक, ऋषभ पंत के दीवाने हुए दिग्गज
Sat, 02 Jul 2022 12:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:02 PM IST
सार
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाकर दुनिया का दिल जीत लिया है। दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों ने पंत की तरीफ की है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और इयान बिशप जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की है। मैच का पहला दिन पूरी तरह से उनके नाम रहा। पंत ने 111 गेंदों में 146 रन की तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला। इस मैच में भारतीय टीम एक समय बहुत ही मुश्किल स्थिति में थी और 98 रन पर पांच विकेट खो चुकी थी। इसके बाद ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 222 रन की साझेदारी की और भारत को बेहतर स्थिति में ले गए। पंत ने इस पारी में 19 चौके और चार छक्के लगाए।
भारत के पांच विकेट गिरने पर संभलकर खेलने की बजाय पंत ने पलटवार करना बेहतर समझा और इंग्लैंड के पास इसका कोई जवाब नहीं था। जैक लीच से लेकर जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड तक इंग्लैंड के सभी दिग्गज तेज गेंदबाज पंत के सामने बेबस नजर आए। अंत में जो रूट की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में पंत आउट हुए।

पंत के दीवाने हुए दिग्गज
ऋषभ पंत की यह पारी देखने के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनके दीवाने हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर ईयान बिशप और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है। सुरेश रैना और राशिद खान ने भी पंत की पारी की सराहना की है।
सचिन ने लिखा कि बहुत बढ़िया पंत आपकी पारी शानदार थी। इसके साथ ही उन्होंने जडेजा की तारीफ में कहा कि उन्होंने भी बढ़िया पारी खेली। अच्छे तरीके से पंत को स्ट्राइक दी और कुछ बेहतरीन शॉट खेले।
हरभजन सिंह ने लिखा शानदार पारी और शतक वो भी ऐसे समय में जब टीम को इसकी जरूरत सबसे ज्यादा थी। इसे बनाए रखें।
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने लिखा कि शानदार पारी। इसके साथ ही उन्होंने आग वाला इमोजी शेयर किया।
सुरेश रैना ने अपने ट्वीट में कोई शब्द नहीं लिखा। उन्होंने पंत को टैग करते हुए दिल, भारत का झंडा और लाइक का इमोजी शेयर किया। पंत ने अपनी पारी के दौरान सबसे कम उम्र में छक्के लगाने के मामले में सचिन और रैना को पीछे छोड़ा है।
इरफान पठान ने लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का शानदार फॉर्म जारी है। किसी वजह से ही उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है।
वेंकटेश प्रसाद ने लिखा कि ऋषभ पंत ने फिल्मों वाला मजा दिया। पलटवार करते हुए सबसे बेहतरीन पारियों में से एक। वो एक खास खिलाड़ी हैं।
इयान बिशप ने लिखा कि ऋषभ पंत ने अभूतपूर्व पारी खेली। शानदार! जडेजा के साथ बेहतरीन साझेदारी, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि एक समय भारत 98 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था।