{"_id":"78a6f7721eadd34197771cf89447d9cf","slug":"sachin-could-be-decide-about-his-200th-test-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन का जलवा! अब खुद चुनेंगे स्टेडियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन का जलवा! अब खुद चुनेंगे स्टेडियम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सचिन तेंदुलकर ने अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला नहीं लिया हो, लेकिन 200वां टेस्ट मैच कहां खेलेंगे इसका फैसला वह खुद ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
फिलहाल, बीसीसीआई को तेंदुलकर के आगे की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वह इस दिग्गज बल्लेबाज से उनके स्पेशल मैच के आयोजन स्थल के बारे में फैसला लेने को कह सकता है।
विज्ञापन
बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अगर तेंदुलकर 200वें मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कहते हैं, तो वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच मुंबई में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
अगर तेंदुलकर वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भी खेलना जारी रखते हैं तो बीसीसीआई यह खास मैच कोलकाता के इडेन गार्डंस में करा सकती है।
तेंदुलकर के 200वें टेस्ट पर मुंबई के साथ दादा
बड़ी बात यह है कि तेंदुलकर यह खास मैच देश में कहीं भी खेल सकते हैं। बोर्ड से जुड़े सूत्रों की माने तो बीसीसीआई यह मैच बंगलुरू में भी करा सकती है।
साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस खास मैच से पहले तेंदुलकर भी जोरदार तैयारी में जुटेंगे। वह विंडीज टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुंबई की ओर से कुछ रणजी ट्रॉफी के मैच खेल सकते हैं।