{"_id":"7e3400f3cf99d7f6e160bd68a4df47ca","slug":"dada-supports-mumbai-for-sachin-s-200th-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर के 200वें टेस्ट पर मुंबई के साथ दादा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेंदुलकर के 200वें टेस्ट पर मुंबई के साथ दादा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट कहां खेलेंगे यह अभी तय नहीं हो सका है, लेकिन इस मामले में दादा ने मुंबई का समर्थन किया है।
विज्ञापन
इस ऐतिहासिक मैच की मेजबानी को लेकर मुंबई के अलावा कोलकाता, बंगलुरू और अहमदाबाद भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
बीसीसीआई अभी आयोजन स्थल के बारे में कोई फैसला नहीं ले सका है। ऐसे कयास भी हैं भारतीय बोर्ड तेंदुलकर से भी इस बारे में राय ले सकता है।
लेकिन तेंदुलकर के दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुंबई का समर्थन किया है।
गांगुली का मानना है कि अगर इस मैच की मेजबानी मुंबई को मिलती है तो यह तेंदुलकर के प्रति सच्चा सम्मान होगा।
उन्होंने कहा, ‘यह बेहद शानदार होगा अगर तेंदुलकर अपना ऐतिहासिक 200वां टेस्ट अपने घरेलू समर्थकों के बीच मुंबई में खेलें जहां से उनका भावनात्मक संबंध भी रहा है। वहां उनके सभी पारिवारिक सदस्य और साथी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।’
विज्ञापन