{"_id":"624c235b1b15ca59796ac860","slug":"sa-vs-ban-south-africa-won-by-220-runs-taking-seven-wickets-in-55-minutes-of-bangladeshi-team-bundled-out-bangladesh-for-53-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका ने 55 मिनट में सात विकेट लेकर 220 रन से हासिल की जीत, बांग्लादेश को 53 रन पर समेटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका ने 55 मिनट में सात विकेट लेकर 220 रन से हासिल की जीत, बांग्लादेश को 53 रन पर समेटा
Tue, 05 Apr 2022 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:39 PM IST
सार
चार साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 रन पर आउट होने के बाद 53 रन बांग्लादेश का सबसे कम स्कोर है। बांग्लादेश का टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 43 रन है। चार साल पहले नॉर्थ साउंड में उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 18.4 ओवर में ही सिमट गई थी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपने तेज गेंदबाजों के दम पर टेस्ट मैच में जीत हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने इसके ठीक उलट स्पिनरों के बूते बांग्लादेश को किंग्समीड में महज 53 रन पर समेट कर 220 रन से जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच केशव महाराज (7/32) और साइमन हार्मर (3/21) ने पांचवें दिन महज 13 ओवर और 55 मिनट में बांग्लादेश के 42 रन पर सात विकेट निकालकर उसके टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे कम स्कोर पर समेट दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
बांग्लादेश के दो बल्लेबाज दो अंक तक पहुंच सके
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब उसे टेस्ट जीतने के लिए दो स्पिनरों के अलावा अन्य किसी गेंदबाज की जरूरत ही नहीं पड़ी। 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने आज सुबह तीन विकेट पर 11 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर महाराज ने रहीम (0) को आउट कर दिया। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरु हो गया। नजमुल हुसैन (26) और तस्कीन अहमद (14) ही ऐसे दो बल्लेबाज रहे जो अंकों तक पहुंच पाए।
टेस्ट जीतते ही महाराज ने पिच को चूमा
चार साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 रन पर आउट होने के बाद 53 रन बांग्लादेश का सबसे कम स्कोर है। बांग्लादेश का टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 43 रन है। चार साल पहले नॉर्थ साउंड में उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 18.4 ओवर में ही सिमट गई थी। बांग्लादेश का यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूनतम स्कोर रहा। तस्कीन को मुल्डर के हाथों कैच कराकर महाराज ने दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पिच को सजदा करते हुए चूमा और अपनी दादी को याद किया। प्रेसीडेंट बॉक्स में उनके पिता आत्मानंद खड़े होकर बेटे की सफलता पर तालियां बजा रहे थे। दक्षिण अफ्रीका ने जब से दोबारा टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है। उसके बाद से पहली बार घर में किसी टेस्ट में स्पिनरों ने 14 विकेट लिए।