फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL बना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ये दिग्गज चोटिल

Mon, 09 Nov 2020 02:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 09 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma, Wriddhiman saha and Varun chakraborty injured during IPL just before Australia tour
रोहित शर्मा और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

इंडियन प्रीमियर लीग अपने अंजाम से सिर्फ एक पड़ाव दूर है। 10 नवंबर को फाइनल के साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन को उसका चैंपियन मिल जाएगा। इस टूर्नामेंट के ठीक बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का लंबा दौरा करना है, लेकिन इस टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 टीम में चुने गए कई खिलाड़ी चोटिल हैं। खिलाड़ियों की चोट को लेकर टीम के फिजियो नितिन पटेल की मेडिकल रिपोर्ट पर आईपीएल फ्रेंचाइजियों के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं। आईपीएल में हुई इंजरी के वजह से इन खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलिया दौरे में उपलब्धता पर सवालिया निशान लग चुका है। इस बात को भी ध्यान रखना जरूरी है कि विराट कोहली ने बोर्ड को लिखा है कि वह जनवरी में निजी कारणों से तीन टेस्ट तक मिस कर सकते हैं।

Rohit Sharma, Wriddhiman saha and Varun chakraborty injured during IPL just before Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@mipaltan

रोहित शर्मा

सबसे पहले बात करते हैं सीमित ओवर्स में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की। मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले रोहित हैमस्ट्रिंग से परेशान हैं। लगातार चार मैच बैंच पर भी गुजारना पड़ा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें आराम देने का निर्णय लिया गया, लेकिन फिर वह आखिरी लीग मैच और क्वालीफायर-1 में दोबारा खेलते नजर आए। यही विवाद की असल वजह भी है। बीसीसीआई के एक सूत्र की मानें तो फिटनेस हासिल किए बिना रोहित इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित ऑस्ट्रेलिया तब तक नहीं जा सकते जब तक वह टीम इंडिया के फिजियो नितिन पटेल के फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर लेते।

Rohit Sharma, Wriddhiman saha and Varun chakraborty injured during IPL just before Australia tour
ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर @ipl

ऋधिमान साहा

भारतीय टेस्ट विकेटकीपर ऋधिमान साहा की मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसकी वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले में मैदान पर नहीं उतर सके थे। टीम से बाहर रहे साहा को लेकर यह देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड क्या रूख अपनाता है। साहा को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के 13वें मैच के दौरान चोट लगी थी। वह हालांकि चोटिल होने के बाद भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के लिए मैदान पर उतरे थे। यह पता चला है कि साहा को ग्रेड एक की चोट है जिसे ठीक होने पर चार सप्ताह का समय लगता है। अगर यह ऐसा ही है तो वह 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने की संभावना रहेगी। उनकी यह चोट अगर ग्रेड दो स्तर की हुई तो इससे उबरने में दो महीने लग सकते है ऐसे में वह दौरे से बाहर हो सकते है। टीम में हालांकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो विशेषज्ञ विकेटकीपर है, ऐसे में टीम को शायद एक और विकेटकीपर की जरूरत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma, Wriddhiman saha and Varun chakraborty injured during IPL just before Australia tour
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर @KKRiders

वरुण चक्रवर्ती

किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले सीजन भारी भरकम बोली लगाकर इस खिलाड़ी को खरीदा तो जरूर था, लेकिन सिर्फ एक ही मैच खिलाने के बाद बाहर कर दिया। इस बार केकेआर की ओर से खेलते हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चमत्कारिक प्रदर्शन किया। तीन मैच की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए चुने गए चक्रवर्ती भी चोटिल हैं। कंधे की इंजरी से पार पाने के लिए वरुण पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह चोट उन्हें आईपीएल से पहले ही लगी थी, लेकिन टूर्नामेंट खेलने के लिए उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई। आईपीएल के दौरान चोट बढ़ गई अब वह गेंद थ्रो करने में भी सक्षम नहीं। कंधे पर हुए इस लैबर्म टियर को ठीक उन्होंने सामान्यत: छह हफ्ते का समय लगता है। फिलहाल 29 वर्षीय चक्रवर्ती टीम इंडिया के उस बायो बबल का हिस्सा है, जो 12 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने वाली है।

विज्ञापन
Rohit Sharma, Wriddhiman saha and Varun chakraborty injured during IPL just before Australia tour
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
बताते चले कि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है। सबसे पहले वन-डे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल होंगे और फिर चार टेस्ट मैच की सीरीज होनी है, जिसमें बॉक्सिंग डे और गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट मैच भी होगा।


 
तारीख     मैच    मैदान     भारतीय समयानुसार
27 नवंबर, 2020  पहला ODI सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:10 बजे
29 नवंबर, 2020   दूसरा ODI  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  सुबह 9:10 बजे
2 दिसंबर, 2020 तीसरा ODI मानकुआ ओवल, कैनबरा  सुबह 9:10 बजे
4 दिसंबर, 2020 पहला T20I मानकुआ ओवल, कैनबरा दोपहर 1:40 बजे
6 दिसंबर, 2020  दूसरा T20I सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
8 दिसंबर, 2020   तीसरा T20I  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
6-8 दिसंबर प्रैक्टिस मैच ड्रमोनी ओवल, सिडनी  सुबह 5:00 बजे
11-13 दिसंबर   प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र)  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:30 बजे
17-21 दिसंबर (डे-नाइट टेस्ट) पहला टेस्ट एडिलेड ओवल सुबह 9:30 बजे
26-30 दिसंबर  दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
7 जनवरी-11 जनवरी  तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
15 जनवरी-19 जनवरी   चौथा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन   सुबह 5:30 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed