फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली, नाम बदलने के बाद कुछ यूं बदली किस्मत

Mon, 09 Nov 2020 09:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Nov 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Delhi reached final for the first time in IPL history, after changing name, there fortune also changed
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : twitter@DelhiCapitals

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2020 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अबू धाबी में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से आईपीएल में उतरी थी। लेकिन कभी भी आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।

Delhi reached final for the first time in IPL history, after changing name, there fortune also changed
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

हालांकि 2018 में फ्रैंचाइजी मालिक और 2019 में टीम का नाम, खिलाड़ी और कप्तान बदलने के बाद टीम में काफी सकारात्मक बदलाव दिखे। तब कोच रिकी पोंटिंग और सलाहकार सौरव गांगुली की सफल जोड़ी का टीम को बड़ा फायदा मिला था। टीम ने सात साल बाद प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। इसके बाद साल 2020 के लिए टीम ने नीलामी में मार्कस स्टोइनिस, एनरिच नोर्त्जे, आर अश्विन जैसे कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। 

Delhi reached final for the first time in IPL history, after changing name, there fortune also changed
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : @IPL

यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में टीम ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में शुरुआत से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम ने शुरू के 10 में सात मुकाबले जीते। हालांकि ग्रुप स्टेज में उसे लगातार चार हार का भी सामना करना पड़ा। बावजूद उसके दिल्ली अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही और प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई। लेकिन इसके बाद उसे पहले क्वालीफायर में ,मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे स्थान पर रहने की वजह से उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिला। दिल्ली ने इसका लाभ उठाते हुए हैदराबाद को हरा दिया और पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi reached final for the first time in IPL history, after changing name, there fortune also changed
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

बात करें दिल्ली कैपिटल्स के अब तक के आईपीएल के सफर की तो टीम ने 2019 से पहले तक दो बार तीसरे स्थान पर ही रही थी। जबकि 2009 और 2012 में वो ग्रुप स्टेज पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed