इंडियन प्रीमियर लीग अपने अंजाम से सिर्फ एक पड़ाव दूर है। 10 नवंबर को फाइनल के साथ ही आईपीएल के 13वें सीजन को उसका चैंपियन मिल जाएगा। इस टूर्नामेंट के ठीक बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का लंबा दौरा करना है, लेकिन इस टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 टीम में चुने गए कई खिलाड़ी चोटिल हैं। खिलाड़ियों की चोट को लेकर टीम के फिजियो नितिन पटेल की मेडिकल रिपोर्ट पर आईपीएल फ्रेंचाइजियों के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं। आईपीएल में हुई इंजरी के वजह से इन खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलिया दौरे में उपलब्धता पर सवालिया निशान लग चुका है। इस बात को भी ध्यान रखना जरूरी है कि विराट कोहली ने बोर्ड को लिखा है कि वह जनवरी में निजी कारणों से तीन टेस्ट तक मिस कर सकते हैं।
IPL बना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ये दिग्गज चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा
सबसे पहले बात करते हैं सीमित ओवर्स में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की। मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले रोहित हैमस्ट्रिंग से परेशान हैं। लगातार चार मैच बैंच पर भी गुजारना पड़ा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें आराम देने का निर्णय लिया गया, लेकिन फिर वह आखिरी लीग मैच और क्वालीफायर-1 में दोबारा खेलते नजर आए। यही विवाद की असल वजह भी है। बीसीसीआई के एक सूत्र की मानें तो फिटनेस हासिल किए बिना रोहित इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित ऑस्ट्रेलिया तब तक नहीं जा सकते जब तक वह टीम इंडिया के फिजियो नितिन पटेल के फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर लेते।
ऋधिमान साहा
भारतीय टेस्ट विकेटकीपर ऋधिमान साहा की मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसकी वजह से वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले में मैदान पर नहीं उतर सके थे। टीम से बाहर रहे साहा को लेकर यह देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड क्या रूख अपनाता है। साहा को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के 13वें मैच के दौरान चोट लगी थी। वह हालांकि चोटिल होने के बाद भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के लिए मैदान पर उतरे थे। यह पता चला है कि साहा को ग्रेड एक की चोट है जिसे ठीक होने पर चार सप्ताह का समय लगता है। अगर यह ऐसा ही है तो वह 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने की संभावना रहेगी। उनकी यह चोट अगर ग्रेड दो स्तर की हुई तो इससे उबरने में दो महीने लग सकते है ऐसे में वह दौरे से बाहर हो सकते है। टीम में हालांकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो विशेषज्ञ विकेटकीपर है, ऐसे में टीम को शायद एक और विकेटकीपर की जरूरत न हो।
वरुण चक्रवर्ती
किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले सीजन भारी भरकम बोली लगाकर इस खिलाड़ी को खरीदा तो जरूर था, लेकिन सिर्फ एक ही मैच खिलाने के बाद बाहर कर दिया। इस बार केकेआर की ओर से खेलते हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चमत्कारिक प्रदर्शन किया। तीन मैच की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए चुने गए चक्रवर्ती भी चोटिल हैं। कंधे की इंजरी से पार पाने के लिए वरुण पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह चोट उन्हें आईपीएल से पहले ही लगी थी, लेकिन टूर्नामेंट खेलने के लिए उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई। आईपीएल के दौरान चोट बढ़ गई अब वह गेंद थ्रो करने में भी सक्षम नहीं। कंधे पर हुए इस लैबर्म टियर को ठीक उन्होंने सामान्यत: छह हफ्ते का समय लगता है। फिलहाल 29 वर्षीय चक्रवर्ती टीम इंडिया के उस बायो बबल का हिस्सा है, जो 12 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने वाली है।
| तारीख | मैच | मैदान | भारतीय समयानुसार |
| 27 नवंबर, 2020 | पहला ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 9:10 बजे |
| 29 नवंबर, 2020 | दूसरा ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 9:10 बजे |
| 2 दिसंबर, 2020 | तीसरा ODI | मानकुआ ओवल, कैनबरा | सुबह 9:10 बजे |
| 4 दिसंबर, 2020 | पहला T20I | मानकुआ ओवल, कैनबरा | दोपहर 1:40 बजे |
| 6 दिसंबर, 2020 | दूसरा T20I | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | दोपहर 1:40 बजे |
| 8 दिसंबर, 2020 | तीसरा T20I | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | दोपहर 1:40 बजे |
| 6-8 दिसंबर | प्रैक्टिस मैच | ड्रमोनी ओवल, सिडनी | सुबह 5:00 बजे |
| 11-13 दिसंबर | प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र) | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 9:30 बजे |
| 17-21 दिसंबर | (डे-नाइट टेस्ट) पहला टेस्ट | एडिलेड ओवल | सुबह 9:30 बजे |
| 26-30 दिसंबर | दूसरा टेस्ट मैच | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 5:00 बजे |
| 7 जनवरी-11 जनवरी | तीसरा टेस्ट मैच | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 5:00 बजे |
| 15 जनवरी-19 जनवरी | चौथा टेस्ट मैच | गाबा, ब्रिसबेन | सुबह 5:30 बजे |