टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने के बाद भारत लौट आए हैं। अब रोहित अपनी पत्नी रितिका और लाडली बेटी समायरा के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। हाल में ही रोहित ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
पहली बार सामने आया रोहित शर्मा ने लाडली का VIDEO, समायरा के साथ की जमकर मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में रोहित अपनी बेटी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रोहित जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, उसी समय दिसंबर के आखिर में उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म पर रोहित कुछ वक्त के लिए भारत लौटे थे, लेकिन इसके बाद वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे।
इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे की वजह से रोहित का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। अब यह लंबा दौरा खत्म होने के बाद रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।
रोहित शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी के अलावा रितिका सजदेह ने भी बेबी समायरा का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समायरा की आंखें बंद हैं, लेकिन वह नींद में मुस्कुरा रही हैं। रोहित-रितिका की बेटी के ये दोनों ही वीडियो बहुत क्यूट हैं और फैन्स इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
देखें वीडियो:
A post shared by StumpMic Cricket (@stumpmic) on
बता दें कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के आगामी भारत दौरे पर उन्हें आराम दिया जा सकता है। बेटी के जन्म पर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ चौथा टेस्ट मिस किया था। इसके अलावा रोहित शर्मा लगातार खेल रहे हैं।
देखें वीडियो:
A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) on