{"_id":"5df304898ebc3e8814205b6f","slug":"rohit-sharma-scored-his-third-double-century-on-this-day-wife-ritika-got-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पूरी दुनिया के सामने छलके थे ऋतिका के आंसू, रोहित शर्मा ने गिफ्ट में दिया था दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब पूरी दुनिया के सामने छलके थे ऋतिका के आंसू, रोहित शर्मा ने गिफ्ट में दिया था दोहरा शतक
आज का दिन रोहित शर्मा के लिए कई मायनों में खास है। हिटमैन को अगर उनकी जिंदगी के कुछ हसीन दिनों को याद करने कहा जाए तो वह आज का दिन कभी नहीं भूलेंगे। 13 दिसंबर को रोहित शर्मा की न सिर्फ शादी की सालगिरह होती है बल्कि आज ही के दिन वह वन-डे इतिहास में तीन दोहरा शतक लगाने वाले धरती के पहले बल्लेबाज भी बने थे।
2 of 6
दरअसल, 13 दिसंबर 2017 यानी आज से दो साल पहले श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर थी। मोहाली में खेले गए श्रृंखला के दूसरे वन-डे में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया था। रोहित ने 153 गेदों पर 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से यह मुकाम हासिल किया था। सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी ऋतिका के लिए भी यह दोहरा शतक खास था।
3 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
- फोटो : ट्विटर
रोहित जब विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी संभाले हुए थे, तब उनकी पत्नी ऋतिका भी स्टेडियम पर ही मौजूद थीं। यह दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह थी। इस खास मौके पर भले ही रोहित अपनी पत्नी के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे, लेकिन अपने बल्ले से पत्नी का दिन बनाने की पूरी कोशिश थी। रोहित जैसे-जैसे दोहरे शतक की तरफ बढ़ते गए वैसे-वैसे उनकी पत्नी के इमोशन्स बढ़ते गए। कभी वो फिंगर क्रॉस करती, कभी मुंह पर हाथ रखती बैठी दिखीं। जैसे ही रोहित शर्मा का दोहरा शतक हुआ उनकी पत्नी की आंखों से खुशी के मारे आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने मैच के बाद यह दोहरा शतक पत्नी ऋतिका को ही सर्मपित किया था। बकौल रोहित, ‘मुझे खुशी है कि इस खास दिन पर वह (उनकी पत्नी) यहां थी। मैं जानता हूं कि उसे मेरी तरफ ये यह खास तोहफा पसंद आएगा। वह मेरा मजबूत पक्ष रही है। खेलों में आप काफी तनाव से गुजरते हो और ऐसे में उनका साथ होना विशेष होता है। यह हमारी दूसरी सालगिरह है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हमने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
5 of 6
दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा के करियर का यह 16वां शतक, श्रीलंका के खिलाफ 5वां और बतौर कप्तान पहला शतक था। कोई भी खिलाड़ी बतौर कप्तान अपना पहला शतक वो भी दोहरा शतक हो तो कभी भूला नहीं सका था। धर्मशाला में खेले गए पहले वन-डे में फ्लॉप होने के बाद रोहित ने जिस अंदाज में यह तूफानी पारी खेली थी, उसे देख दुनिया का हर क्रिकेटप्रेमी हतप्रभ रह गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।