फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिंद्रा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, 4 लाख रुपये तक का मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सिर्फ दिसंबर तक

Fri, 13 Dec 2019 09:04 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
mahindra cars december offers 2019, bumper discount of up to 4 lakh rupees
महिंद्रा डिस्काउंट ऑफर - फोटो : Amar Ujala
अगर आप महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियों के शौकीन हैं तो दिसंबर के महीने में कंपनी आपको कार खरीदने में जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। कंपनी "हैप्पीएस्ट दिसंबर ऑफर" के तहत अपनी कार पर 4 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी यह ऑफर अपनी लगभग सभी गाड़ियों पर दे रही है। सबसे कम छूट करीब 34,100 हजार रुपये है। 


कंपनी के इस ऑफर में जिन गाड़ियों में यह डिस्काउंट मिल रहा है उनमें Mahindra Alturas (महिंद्रा अल्टुरस), Marazzo (मराजो), XUV500, Mahindra Scorpio (स्कॉर्पियो), XUV300, बोलेर जैसे कई मॉडल शामिल हैं। 

ऑटो सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर का महीना सस्ती गाड़ियां खरीदने का सबसे मुफीद समय होता है। कंपनियां स्टॉक निकालने के लिए कारों पर भारी छूट देती हैं। इससे कार कंपनियों का पुरानी इनवेंटरी इसी साल खत्म हो जाएगा। 

ऐसे में महिंद्रा के सभी डीलर्स "हैप्पीएस्ट दिसंबर ऑफर" के तहत ये डिस्काउंट दे रहे हैं। बस जो गाड़ी आप पसंद कर रहे हैं वो मॉडल डीलर के पास उपलब्ध होना चाहिए। ध्यान देनेवाली बात यह है कि इस ऑफर के तहत सिर्फ 31 दिसंबर तक ही डिस्काउंट मिल रहा है। जानिए किस कार में मिल रहा है कितना डिस्काउंट। 
mahindra cars december offers 2019, bumper discount of up to 4 lakh rupees
Mahindra Alturas G4

Mahindra Alturas (महिंद्रा अल्टुरस) 

महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप SUV कार Mahindra Alturas (महिंद्रा अल्टुरस) 4 लाख रुपये तक का बपंर डिस्काउंट दे रही है। यह 2.2 लीटर डीजल इंजन का पूरी तरह से ऑटोमैटिक कार है। यह एक 7 सीटर कार है। इस शानदार कार में 9.2 इंच का हाईडेफिनेशन (एचडी) टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस कार में 360 डिग्री सराउंड कैमरा, कूल्ड फ्रंट सीट और ऑटो ओपनिंग टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार जबरदस्त मानी जा रही है। इसमें 9 एयरबैग दिए गए हैं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 27.70 लाख रुपये है। 
mahindra cars december offers 2019, bumper discount of up to 4 lakh rupees
Mahindra Marazzo M8 Variant

Mahindra Marazzo (मराजो) 

Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) पैसेंजर व्हीकल श्रेणी की कार है। कंपनी इस कार में 2 लाख 9 हजार रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। 1.5 लीटर डीजल इंजन वाली इस कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। कार के सभी वेरिएंट्स में सुरक्षा के लिए एयरबैग्स, EBD, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार के 4 वैरिएंट M2, M4, M6 और M8 मौजूद हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra cars december offers 2019, bumper discount of up to 4 lakh rupees
Mahindra XUV500

Mahindra XUV500 (एक्सयूवी 500) 

महिंद्रा XUV500 पर कंपनी 1 लाख 67 हजार रुपये का शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस कार के W5, W9, W11 और W11(O) वैरिएंट मौजूद हैं। 

2.2 लीटर के डीजल इंजन वाली इस कार में 155 BHP की ताकत और  360Nm का टॉर्क मिलता है। कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स,  डिस्क ब्रेक्स (सभी व्हील्स में), पावर एडजस्टेबल ORVMs, इंजन इमोबिलाइजर और मैनुअल एसी, फ्रंट और रियर एसी वेंट्स, सेंट्रल लॉकिंग और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद हैं। 

महिंद्रा XUV500 के सबसे सस्ता वैरिएंट W3 की कीमत 12.31 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
mahindra cars december offers 2019, bumper discount of up to 4 lakh rupees
2019 Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio (स्कॉर्पियो) 

स्कॉर्पियो महिंद्रा की काफी बिकने वाली गाड़ियों में शुमार है। कंपनी Mahindra Scorpio (स्कॉर्पियो) पर 1 लाख 30,000 रुपये की छूट दे रही है। 

2.2-लीटर डीजल इंजन के इस कार में 140HP पावर की ताकत है। कार के नए वैरिएंट्स में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार की सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिवर्स कैमरा, पैनिक ब्रेक इंडीकेशन, लेटेस्ट जनरेशन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत 9.96 लाख रुपये से होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed