WI Inning
33/0 (2.3 ov)
Target: 352
Shai Hope 20(10)*
John Campbell 9 (5)
WI need 319 runs in 47.3 remaining overs
{"_id":"59231b094f1c1b2d2c536562","slug":"rohit-sharma-says-individuals-can-win-games-but-team-work-can-win-titles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित ने किया खुलासा, आखिरी ओवर में क्या चल रहा था उनके दिमाग में ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित ने किया खुलासा, आखिरी ओवर में क्या चल रहा था उनके दिमाग में
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 23 May 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ipl official web
आईपीएल-10 की विजेता बनी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि व्यक्तिगत प्रतिभाएं आपको कुछ मैच जिता सकती हैं लेकिन एक टूर्नामेंट को जीतने के लिए आपको टीमवर्क की जरूरत होती है। मुंबई इंडियंस ने रविवार रात टीम प्रयासों के सहारे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ बेहद रोमांचक फाइनल में एक रन से खिताबी जीत हासिल की।
विज्ञापन
मैच के बाद मुंबई कप्तान ने कहा है कि मैं ऐसा महसूस करता हूं कि एक चैंपियनशिप जीतने के लिए ‘टीम वर्क’ होना बेहद जरूरी है। उन्होंने मुंबई की आईपीएल में सभी तीन खिताबी जीतों को स्पेशल कहा कि सही तालमेल और टीम संतुलन सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप टूर्नामेंट से पहले किस तरह की तैयारी करते हैं। अपना तालमेल कैसे बिठाते हैं, यह सब बातें बेहद मायने रखती हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की बेहद तारीफ की जिन्होंने अंतिम ओवर फेंका जिसमें पुणे को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी।
विज्ञापन
अंतिम ओवर में मुंबई की क्या थी रणनीति
मिचेल जॉनसन
- फोटो : ipl official web
मुंबई कप्तान रोहित ने कहा कि हमारी टीम में कई मैच विजेता हैं और जॉनसन ने यह बात फिर से साबित कर दी। आप उन पर जरूरत के समय भरोसा कर सकते हैं। अंतिम ओवर काफी महत्वपूर्ण बन गया था। पूरे सीजन में उनका उपलब्ध होना शानदार रहा।
जब पुणे कप्तान स्टीव स्मिथ क्रीज पर थे तो अंतिम ओवर में मुंबई की रणनीति क्या थी। इस बाबत रोहित ने बताया कि कोई विशेष रणनीति नहीं थी। हम उन्हें ज्यादा तेज गेंद नहीं फेंकना चाहते थे क्योंकि वह गेंद की पेस की मदद से शॉट खेल रहे थे। मेरे और जॉनसन के बीच यही विचार-विमर्श हुआ था। जॉनसन हवा के विपरीत गेंदबाजी कर रहे थे तो हम चाहते थे कि वो हवा में शॉट खेलें, इससे उन्हें मुश्किलें होंगी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 129 रन बनाए। रोहित ने कहा कि हमने 30-40 रन कम बनाए थे। हमारा लक्ष्य 140 से 160 के बीच स्कोर खड़ा करना था जो इस पिच पर मैच जिताऊ स्कोर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम की कप्तानी करने के इच्छुक हैं तो उन्होंने बड़े दार्शनिक अंदाज में कहा कि यह काफी आगे की सोच है। मैं इतने आगे की नहीं सोचता हूं जब ऐसा मौका आया तो दोनों हाथों से पकड़ूंगा।

मलिंगा और बुमराह डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ipl official web
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने अपने गेंदबाजों लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को डेथ ओवरों का विशेषज्ञ करार दिया। साथ ही कहा कि वह हमेशा पांच गेंदबाज लेने के पक्ष में रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में अनुभव की बड़ी अहमियत है। आपके पास युवाओं के साथ हमेशा कुछ अनुभवी मैच जिताऊ खिलाड़ी होने चाहिए। साथ ही फाइनल मैच के हीरो क्रुणाल पांड्या की भी सराहना की जिन्होंने 47 रन की अहम पारी खेली।