फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्मिथ-वार्नर की वापसी से इस बार पूरी तरह से अलग होगी ऑस्ट्रेलियाई सीरीज'

Wed, 22 Apr 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma says Australia series this time will be different ball game with steve smith and david warner around  
स्मिथ और वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की उपस्थिति में इस साल उनकी टीम का भारतीय दौरा पूरी तरह से भिन्न होगा।

rohit sharma says Australia series this time will be different ball game with steve smith and david warner around  
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत ने 2018-19 की श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज की थी जो उसकी ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 71 वर्षों में उसकी पहली जीत थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम में हालांकि तब वार्नर और स्मिथ नहीं थे। इन दोनों पर गेंद से छेड़छाड़ के कारण उस समय एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ था।

rohit sharma says Australia series this time will be different ball game with steve smith and david warner around  
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने बुधवार को एक अंग्रेजी समाचार पत्र से कहा, 'मैं न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों में जुटा था लेकिन दुर्भाग्य से गलत समय पर चोटिल (पिंडली की चोट) हो गया था। मैं ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां टेस्ट मैच खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। इन दो खिलाड़ियों की मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर खेलना पूरी तरह से भिन्न होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma says Australia series this time will be different ball game with steve smith and david warner around  
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित के अनुसार पारी का आगाज करना चुनौती है जो उनको पसंद है। इसका सबूत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी शानदार शुरुआत थी। वह हालांकि 2018 के ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही इस जिम्मेदारी के लिए तैयार थे जब टीम प्रबंधन ने उन्हें स्पष्ट संकेत दे दिए थे।

विज्ञापन
rohit sharma says Australia series this time will be different ball game with steve smith and david warner around  
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'मुझसे कहा गया था कि मुझे टेस्ट मैचों में भी पारी की शुरुआत करनी पड़ सकती है। यह दो साल पुरानी बात है। मैं तभी से खुद को तैयार कर रहा था। आप मौका चाहते हो। हर कोई क्रीज पर उतरना चाहता है। मैं भी मैच देखना नहीं खेलना चाहता था। जब मौका मिला तो मैं तैयार था। कुछ तकनीकी पहलू थे जिन पर मुझे ध्यान देना था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed