फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 में आएगा लीजेंड Maruti 800 का इलेक्ट्रिक अवतार, दिखेगी कुछ ऐसी

Wed, 22 Apr 2020 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
2021 maruti suzuki 800 ev maruti suzuki 800 electric car maruti 800 modified electric vehicles in india
Maruti Suzuki 800 - फोटो : Social Media
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले कुछ वर्षों में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। कुछ मशहूर और प्रतिष्ठित ब्रांड के लोकप्रिय उत्पादों ने लंबे अंतराल के बाद फिर से वापसी की है। इनमें कुछ नामों को याद करें तो Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो), Jawa (जावा) और Bajaj Chetak (बजाज चेतक) जैसे मॉडल्स शामिल हैं। जबकि कुछ ऐसे मॉडल्स भी थे जो सेफ्टी क्रैश टेस्ट मानकों या उत्सर्जन नियमों जैसे पैमानों पर खरी नहीं उतरने की वजह से बाजार से बाहर हो गए। इनमें Maruti Suzuki Gypsy (मारुति सुजुकी जिप्सी) और Tata Safari (टाटा सफारी) जैसे ब्रांड्स की याद आती है। हालांकि लीजेंडरी मॉडल्स की वापसी से निश्चित तौर पर ग्राहकों में पुराने दिनों की याद जगा देती है। 
2021 maruti suzuki 800 ev maruti suzuki 800 electric car maruti 800 modified electric vehicles in india
first maruti 800 car owner harpal singh - फोटो : Social Media
लीजेंडरी मॉडल्स की वापसी से कभी-कभी बिक्री बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है। घरेलू मोटर वाहन उद्योग में प्रतिष्ठित कारों के बारे में बात करते समय हम Maruti Suzuki 800 (मारुति सुजुकी 800) को कभी नहीं भुला सकते। भारतीय ऑटो जगत के इतिहास में इसकी एक शानदार मौजूदगी रही है। जिस व्यक्ति ने भी कारों के बारे में चर्चा की होगी उसने इस कार का नाम जरूर सुना होगा। राजशेखर दास एक कार डिजाइनर हैं और उन्होंने इस कार के अतीत को याद किया और इलेक्ट्रिकव्हीकलवेब को दिए एक इंटरव्यू में इसके भविष्य के बारे में अपनी राय बताई।
2021 maruti suzuki 800 ev maruti suzuki 800 electric car maruti 800 modified electric vehicles in india
Maruti Suzuki 800 EV - फोटो : Social Media
वे बताते हैं कि उन्होंने तुर्की में एक छोटे से द्वीप पर एक मारुति 800 कार देखी। इसे देखकर उन्हें इस कार के इतिहास पर गर्व हुआ। वह सुझाव देते हैं कि इस कार की वापसी को शानदार बनाया जा सकता है। मारुति 800 का उत्पादन वर्ष 2014 के शुरुआत में करीब तीन दशकों की शानदार यात्रा के बाद बंद कर दिया गया। इस कार की 25 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री हुई। यह निश्चित रूप से भारतीय मोटरिंग के एक युग को परिभाषित करता है जो यादों के जखीरे को खोल देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 maruti suzuki 800 ev maruti suzuki 800 electric car maruti 800 modified electric vehicles in india
first maruti 800 Restoration - फोटो : Team BHP
चूंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की क्रांति वास्तव में अभी तक नहीं हुई है, इसलिए राजशेखर दास का मानना है कि मारुति 800 नेमप्लेट की वापसी ग्राहकों में कई तरह की भावनाएं पैदा कर सकती है। जैसा कि पुराने मॉडल ने किया था, यह सहस्राब्दी पर केंद्रित उत्पाद के साथ नई पीढ़ी की गतिशीलता को परिभाषित कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक दास कहते हैं, "इलेक्ट्रिक कार को एक हीरो की जरूरत होती है, और अगर मारुति 800 को वापस लाया जाता है, तो लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने के लिए प्रेरित कर सकती है।" 
विज्ञापन
2021 maruti suzuki 800 ev maruti suzuki 800 electric car maruti 800 modified electric vehicles in india
Maruti Suzuki 800 EV - फोटो : Social Media
Maruti Suzuki 800 EV की कल्पना करते हुए वे भविष्य के इस कार की एक शानदार तस्वीर खींचते हैं। उन्होंने इसमें सिंगल चार्ज पर 130 किलोमीटर ड्राइविंग रेंज की पावरट्रेन, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकॉग्निशन (चेहरे को पहचानने वाली प्रणाली) जैसी तकनीकों को शामिल करने की कल्पना भी की है। यहां तक कि बेस वेरिएंट में कार के इंटरफेस के रूप में स्मार्टफोन के साथ IoT फीचर्स होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed