{"_id":"59c8236f4f1c1bfd208b45e0","slug":"rohit-sharma-reveled-why-his-foot-work-is-not-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, बिना फुटवर्क भी कैसे कर लेते हैं शानदार बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, बिना फुटवर्क भी कैसे कर लेते हैं शानदार बल्लेबाजी
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Mon, 25 Sep 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला इंदौर में खूब चला। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंद में 71 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया की लगातार 9वीं एकदिवसीय जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रोहित की अजिंक्य रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी ने ही विराट सेना की इंदौर में जीत की नींव रखी।
पढ़ें...Video: 'हिटमैन' रोहित ने जड़ा ऐसा छक्का, कैमरा भी नहीं ढूंढ पाया गेंद
सीरीज जीत के बाद रोहित ने बातचीत में अपने बैटिंग स्टाइल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया कि खराब फुटवर्क के बावजूद वो कैसे गेंदबाजों की धुनाई कर लेते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने जब यह कहा कि विराट को चेज पसंद है रोहित को पेस पसंद है। तो रोहित ने इंदौर में जड़े 103 मीटर लंबे छक्के के बारे में बताया कि जब गेंद बल्ले पर लगी तब ही उन्हें पता चल गया था कि गेंद काफी दूर जाएगी। स्टेडियम के बाहर चली जाएगी। इस बात का उन्हें भी अंदाजा नहीं था। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बचपन से वो सीमेंट के विकेट पर खेले हैं। हर जगह खेलने के लिए टर्फ नहीं होती थी ऐसे में उन्हें तेज गेंद पर पैर से ज्यादा हाथों का इस्तेमाल करना पड़ता था। इसी वजह से आज भी पैर से जल्दी उनके हाथ चलते हैं और टाइमिंग के बल पर वो लंबे-लंबे छक्के लगा पाते हैं। यही वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है।
विज्ञापन
पढ़ें..'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
आम तौर पर रोहित पारी की शुरुआत में स्ट्राइक लेना पसंद करते हैं लेकिन इंदौर में रहाणे ने स्ट्राइक ली। इस बारे में रोहित ने बताया कि वो पहली गेंद से ही मैच में रहना चाहते हैं इसलिए पारी की शुरुआत में वहीं स्ट्राइक लेना पसंद करते हैं। रहाणे को भी पारी शुरू करना पसंद है ऐसे में उनकी श्रीलंका में रहाणे से डील हुई थी कि वो वहां अच्छे फॉर्म में हैं और रहाणे टीम में वापसी कर रहे थे तो वही स्ट्राइक लेंगे। लेकिन भारत में उन्होंने रहाणे से पारी की शुरुआत कराने को कहा था और उन्होंने अपना वादा पूरा किया।