फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma return home before IPL 2025 after enjoy holiday in Maldives got angry on taking photo with family

Rohit Sharma: मालदीव से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौटे रोहित, परिवार की फोटो लेने पर हुए नाराज; देखें वीडियो

Tue, 18 Mar 2025 10:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Mar 2025 10:45 AM IST
सार

रोहित आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी जिसमें मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले हिटमैन के टीम से जुड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Rohit Sharma return home before IPL 2025 after enjoy holiday in Maldives got angry on taking photo with family
रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ - फोटो : Rohit sharma-instagram story (screengrab)

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 से पहले मालदीव से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौट आए हैं। रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद ब्रेक पर गए थे और परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे। आईपीएल के आगामी सत्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और रोहित मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। रोहित आईपीएल शुरू होने से पहले स्वदेश लौटे, लेकिन एयरपोर्ट पर परिवार की फोटो लेने पर भड़क गए। 
विज्ञापन

जल्द मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे रोहित 
दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी जिसमें मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले हिटमैन के टीम से जुड़ने की संभावना है। रोहित आईपीएल में बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे क्योंकि अब वह टीम के कप्तान नहीं हैं।  

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर, मुंबई, सनराइजर्स के पास संतुलित आक्रमण, विशेषज्ञ गेंदबाजों की भूमिका का फायदा उठाएंगी टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और उस दौरान वहां मौजूद कुछ प्रशंसक और पत्रकार उनकी फोटो ले रहे हैं। रोहित के साथ उस समय उनकी बेटी समायरा मौजूद थीं और रोहित ने पत्रकारों को उनकी फोटो लेने से रोका। रोहित बेटी की फोटो लेने से नाराज दिखे। हालांकि, बाद में समायरा को कार में बैठाने के बाद रोहित ने उनकी फोटो ले रहे लोगों का एक जगह एकत्र किया और फिर उनके साथ फोटो खिंचवाई। 

विज्ञापन

फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed