{"_id":"5f97981b8c6f92443735ad1b","slug":"rohit-sharma-not-selected-for-australia-tour-angry-sunil-gavaskar-demands-justification-from-the-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा का नहीं हुआ चयन, नाराज सुनील गावस्कर ने बोर्ड से की ये मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा का नहीं हुआ चयन, नाराज सुनील गावस्कर ने बोर्ड से की ये मांग
Tue, 27 Oct 2020 09:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@mipaltan
आईपीएल की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को द्विपक्षीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है। एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस दौरे के लिए सोमवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी। बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया। हालांकि इसमें टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया गया। बोर्ड ने इसके पीछे सीधे तौर पर कोई कारण नहीं बताया है। लेकिन अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बोर्ड ने कहा है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित शर्मा और इशांत शर्मा की स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी।
विज्ञापन
दरअसल रोहित शर्मा आईपीएल के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। पंजाब के खिलाफ 18 अक्तूबर को खेले गए मुकाबले के बाद वे अगले मैच में मैदान में नहीं उतरे और उनकी जगह कीरोन पोलार्ड ने कप्तानी की। 23 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस से पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से बताया गया कि रोहित बाएं पैर में खिंचाव की वजह से मैच में नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
हालांकि जब टीम इंडिया का एलान किया गया उस वक्त मुंबई इंडियंस की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें रोहित नेट में प्रैक्टिस करते दिखे। फ्रैंचाइजी की तरफ से लिखा गया कि रोहित के शानदार 45 सेकंड।
विज्ञापन
4️⃣5️⃣ seconds of RO 4️⃣5️⃣ in full flow!🔥#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/65ajVQcEKc
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 26, 2020
टीम की तरफ से वीडियो जारी होने के बाद अंदाजा लगाया गया कि वे आईपीएल के बाकी के मैचों में उपलब्ध रहेंगे और हो सकता है ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी। लेकिन उन्हें पूरे दौरे से बाहर करने के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सवाल खड़े किए। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में 'पारदर्शिता और खुलेपन' की मांग की। उन्होंने रोहित की प्रैक्टिस करती वीडियो की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर शर्मा चोटिल होते तो नेट में बल्लेबाजी नहीं कर रहे होते। उन्होंने कहा, 'उनकी चोट पर थोड़ी पारदर्शिता और खुलेपन से हर किसी की मदद मिलेगी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट प्रशंसक यह जानने के योग्य हैं।'
बता दें कि कोरोना की वजह से भी इस तरह का फैसला किया गया है क्योंकि नए नियम के मुताबिक दौरे पर किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर भारत से दूसरा कोई खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं जा सकेगा। इससे पहले न्यूजीलैंड में भी रोहित शर्मा दौरे के बीच में हो चोटिल हो गए थे और उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था।