फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Interview: Captain Rohit's interview before T20 World Cup, told indian team plan in T20WC

Rohit Sharma Interview: टी20 विश्व कप से पहले कप्तान रोहित का इंटरव्यू, बताया- किस प्लान के साथ उतरेगा भारत

Wed, 19 Oct 2022 05:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 05:39 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्लान क्या होगा। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma Interview: Captain Rohit's interview before T20 World Cup, told indian team plan in T20WC
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसके बाद 22 अक्तूबर से सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ है। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि भारत इस टूर्नामेंट में किस प्लान के साथ उतरेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के साथ है। पिछले साल भारत अपने शुरुआती दो मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। इस बार टीम इंडिया की कोशिश दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने की होगी।  
विज्ञापन



टी20 विश्व कप में भारत के पहले मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिटमैन ने कई अहम मुद्दों पर बात की है। रोहित ने सबसे पहले कहा कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना गर्व की बात है। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। यहां उनके पास कुछ खास करने का मौका रहेगा। जब भी विश्व कप होता है तो खिलाड़ी काफी उत्साहित होते हैं। यह बड़ा टूर्नामेंट है, लेकिन हम इस पर ज्यादा बात नहीं करते हैं। इससे हमें अपने प्लान पर अमल करने में मदद मिलती है।

रोहित ने आगे कहा कि भारत अपने घर में लगातार दो सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में खेलना अलग चुनौती होगी। कुछ खिलाड़ी पहली बार यहां खेल रहे हैं। उन्हें भी हालातों के साथ बेहतर सामंजस्य बैठाना होगा। इसी वजह से भारतीय टीम थोड़ा पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची है और हालातों के साथ तालमेल बैठाने के लिए मेहनत की है।

भारत-पाक मैच अहम?
रोहित ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा खास होता है। फैंस बड़ी संख्या में यह मैच देखने आते हैं और घरों में भी टीवी में मैच देखते हैं। माहौल उत्साह से भरा होता है। भारत के लिए यह मैच जरूरी है। इसी के साथ भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि दबाव हम पर न बने। हमारा ध्यान इस बात पर है कि एक खिलाड़ी के रूप में हमारा क्या काम है और हमें क्या करने की जरूरत है।

रोहित ने आगे कहा कि हम फिर से विश्व कप जीतना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए हमें कई सारी चीजें सही करनी होंगी। फिलहाल इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं और एक बार में एक काम सही तरीके से करने की कोशिश है। एक बार में जिस टीम के साथ मैच होगा उस पर ध्यान रखेंगे और तैयारी करेंगे। एक-एक मैच जीतकर आगे बढ़ने की कोशिश होगी और सही तरीके से मैच खेलकर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed