फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पीएम मोदी को मिला था रोहित शर्मा की शादी का न्योता, सचिन से अंबानी तक बने थे मेहमान

Fri, 13 Dec 2019 02:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 13 Dec 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh marriage photos
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर

छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज ही के दिन टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड ऋतिका सजदेह हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। 13 दिसंबर 2015 यानी ठीक आज से चार साल पहले यह कपल शादी के बंधन में बंधा। शुक्रवार को दोनों अपनी चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। मुंबई के 'ताज लैंड्स' होटल में एक भव्य समारोह में बेहद खास लोग दोनों के मेहमान बने थे।

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh marriage photos
रोहित शर्मा और नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर

अपनी शादी का आमंत्रण लेकर रोहित शर्मा संसद भवन भी पहुंचे थे। 13 दिसंबर को होने वाली अपनी शादी के लिए रोहित ने 2 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी में आने का न्योता दिया। हालांकि मोदी इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हो पाए थे।

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh marriage photos
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे से दो दिन पहले 28 अप्रैल को ऋतिका को प्रपोज किया था। उनकी सगाई मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में हुी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh marriage photos
शादी के दौरान कपल - फोटो : ट्विटर

रोहित और ऋतिका की शादी दिन में हुई थी, उसके बाद रात करीब साढ़े तीन घंटे तक रिसेप्शन चला था। जिसमें टीम इंडिया और बॉलीवुड सेलेब्स समेत IPL टीम मुंबई इंडियंस के कई मेंबर्स शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh marriage photos
रोहित की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : ट्विटर

रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे थे, वहीं देश के बड़े उद्योगपित और मुंबई इंडियंस टीम के मालिक मुकेश अंबानी, पत्नी नीता, बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed