6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर इस युवा खिलाड़ी ने मचाया तहलका, दिलाई युवराज सिंह की याद
टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह के टी-20 विश्व कप (2007) में लगाए गए 6 गेंदों पर 6 छक्के भला कौन भूल सकता है। उत्तर प्रदेश के 16 वर्षीय रोहन गहामारी ने युवराज के उस विस्फोटक अंदाज को एक बार फिर ताजा कर दिया है। इलाहबाद के इस लोकल ब्वॉय ने एक ही ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए।
इंटर स्कूल ऑफ चंडीगढ़ के अंडर-17 में '35 मॉडल स्कूल' और '38 मॉडल स्कूल' के बीच एक नॉकआउट मैच खेला गया था। इस मैच में रोहन 35 मॉडल स्कूल की टीम का हिस्सा थे। रोहन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में 225 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा था।
इसके जवाब में विपक्षी टीम 10 ओवर में महज 112 रन के स्कोर पर ही सिमट गई और रोहन की टीम ने यह मैच 112 रन से जीत लिया। इस मैच में 35 मॉडल स्कूल के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहन ने आते ही गेंदबाजों पर हमला कर दिया। रोहन ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए महज 11 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा कियाl
इसके बाद भी रोहन का बल्ला थमा नहीं और उन्होंने कुल 30 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्कों की मदद 89 रन की नाबाद पारी खेली। रोहन के अलावा टीम के दो अन्य खिलाड़ी महकदीप और अक्षित राणा ने भी 45-45 रन का योगदान दिया।