फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rogers slams first test ton in his 36 years

उम्र के इस पड़ाव पर पहला शतक लगाकर खुश हैं रोजर्स

Sun, 11 Aug 2013 08:43 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Aug 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
rogers slams first test ton in his 36 years

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट में अपने कॅरियर का पहला टेस्ट शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर क्रिस रोजर्स काफी भावुक हैं। रोजर्स का शतक ऐसे समय आया जब उनकी टीम मैच में संघर्ष कर रही थी और उसके चार शीर्ष विकेट महज 76 रन पर गिर चुके थे।

विज्ञापन


31 अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मनाने वाले रोजर्स ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोजर्स ने इससे पहले 2008 में पर्थ में भारत के खिलाफ अपने कॅरियर का पहला टेस्ट खेला था।
विज्ञापन

एशेज सीरीजः चौथे टेस्ट की स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

वह टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर भी बन गए हैं। इससे पहले, आर्थर रिचर्डसन ने 1926 में हेडिंग्ले में 37 साल की उम्र में पहला शतक लगाया था।

'सटीक परिणाम के लिए बल्ले से हटाए जाएं बाहरी आवरण'
अपने टेस्ट कॅरियर का पहला शतक लगाने के बाद रोजर्स ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत ही भावुक पल है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बार फिर अपनी जगह पाना मेरे लिए काफी अहम है।’

उन्होंने कहा, ‘लॉर्ड्स में मुझे अपने प्रदर्शन के लिए काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैंने अपने देश के लिए कुछ नहीं किया। इस बात से मुझे काफी ठेस पहुंची थी। इसलिए वापसी करके और अच्छा खेलकर मुझे काफी खुशी हो रही है। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed