{"_id":"5ed8af368ebc3e907f18c334","slug":"robin-uthappa-recalls-battle-against-depression-when-he-sometimes-felt-to-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालकनी से कूदकर आत्महत्या करना चाहता था यह क्रिकेटर, धोनी को जिताया था विश्व कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बालकनी से कूदकर आत्महत्या करना चाहता था यह क्रिकेटर, धोनी को जिताया था विश्व कप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
रॉबिन उथप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल- 2007, जगह- दक्षिण अफ्रीका, मौका- T20 विश्व कप। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि युवा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया वर्ल्ड टी-20 का पहला ही संस्करण अपने नाम कर जाएगी। इस ऐतिहासिक जीत के अहम किरदार थे रॉबिन उथप्पा।
2 of 8
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ट्विटर
भारत के लिए 46 वन-डे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके उथप्पा लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि लगातार आईपीएल खेलते रहे। इस साल उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ रूपये में खरीदा था। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने अपने करियर के बेहद बुरे दौर से गुजरने की कहानी बयां की है।
3 of 8
टी-20 विश्व कप विजेता टीम के साथ रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ट्विटर
कर्नाटक के इस धाकड़ बल्लेबाज और पार्ट टाइम विकेटकीपर ने बताया कि अपने करियर में वह दो साल तक अवसाद और आत्महत्या के ख्यालों से जूझते रहे जब क्रिकेट ही एकमात्र वजह थी जिसने उन्हें 'बालकनी से कूदने' से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रॉबिन उथ्थपा की पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल स्थगित कर दिया गया है। उथप्पा ने रॉयल राजस्थान फाउंडेशन के लाइव सत्र 'माइंड, बॉडी एंड सोल' में कहा, 'मुझे याद है 2009 से 2011 के बीच यह लगातार हो रहा था और मुझे रोज इसका सामना करना पड़ता था। मैं उस समय क्रिकेट के बारे में सोच भी नहीं रहा था।'
विज्ञापन
5 of 8
रॉबिन उथप्पा
उथप्पा ने कहा, 'मैं उन दिनों में इधर उधर बैठकर यही सोचता रहता था कि मैं दौड़कर जाऊं और बालकनी से कूद जाऊं, लेकिन किसी चीज ने मुझे रोके रखा। मैं सोचता था कि इस दिन कैसे रहूंगा और अगला दिन कैसा होगा, मेरे जीवन में क्या हो रहा है और मैं किस दिशा में आगे जा रहा हूं। मैच से इतर दिनों या आफ सीजन में बड़ी दिक्कत होती थी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।