फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rizwan or Sarfaraz Ahmed who is Pakistan Stand In Captain? DRS Confusion in Pakistan vs New Zealand 1st Test

Rizwan vs Sarfaraz: पाकिस्तान का कप्तान कौन, रिजवान या सरफराज? न्यूजीलैंड मैच में उलझन में पड़े फैंस, VIDEO

Wed, 28 Dec 2022 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

जब से मैदान पर रिजवान उतरे तब से ऐसा लगा कि वही कप्तानी कर रहे हैं। वह खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश देते नजर आए। साथ ही फील्डिंग लगाते भी नजर आए। हालांकि, विकेटकीपिंग सरफराज अहमद ही कर रहे थे।

विज्ञापन
Rizwan or Sarfaraz Ahmed who is Pakistan Stand In Captain? DRS Confusion in Pakistan vs New Zealand 1st Test
डीआरएस का साइन बनाते सरफराज और रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक ऐसी घटना घटी, जिससे फैंस उलझन में पड़ गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का काफी जिक्र हो रहा है। दरअसल, टेस्ट का तीसरा दिन जब शुरू हुआ तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मैदान पर नहीं उतरे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वायरल फ्लू से जूझ रहे हैं। उनकी जगह मोहम्मद रिजवान को सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया। उन्हें इस टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन

जब से मैदान पर रिजवान उतरे तब से ऐसा लगा कि वही कप्तानी कर रहे हैं। वह खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश देते नजर आए। साथ ही फील्डिंग लगाते भी नजर आए। हालांकि, विकेटकीपिंग सरफराज अहमद ही कर रहे थे। क्रिकेट के नियम 24.1.2 के मुताबिक, सब्सटिट्यूट खिलाड़ी मैदान पर खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश तो दे सकते हैं, लेकिन कप्तान की तरह मैदान पर कोई फैसला नहीं ले सकता और न ही गेंदबाजी कर सकता है। डीआरएस जैसे नियम लेने की अनुमति सिर्फ कप्तान के पास होती है। ऐसे में न्यूजीलैंड की पारी के 53वें ओवर में कप्तान को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, इस ओवर में डेवोन कॉन्वे के खिलाफ पाकिस्तान ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की। इस पर ऑनफील्ड अंपायर अलीम डार ने नॉटआउट दिया। इसके बाद रिजवान ने विकेटकीपर सरफराज समेत बाकी खिलाड़ियों से बातचीत कर रिव्यू लेने का फैसला किया। रिजवान और सरफराजा दोनों अंपायर की ओर बढ़े और एकसाथ डीआरएस का टी साइन बनाया। इससे कन्फ्यूजन पैदा हो गया कि बाबर की जगह स्टैंड इन कैप्टन कौन है। 
विज्ञापन

हालांकि, अंपायर ने शायद सरफराज की अपील को मानकर रिव्यू लिया और रिव्यू में कॉन्वे आउट करार दिए गए। बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी सफाई दी और बताया कि बाबर की जगह कौन कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहा था। पाकिस्तान क्रिकेट के मुताबिक बाबर की जगह सरफराज ही स्टैंड इन कैप्टन थे। ऐसे में अब रिजवान की जगह खतरे में पड़ती दिखाई पड़ रही है।

पाकिस्तान की पहली पारी 438 रन पर समाप्त हुई थी। कप्तान बाबर आजम ने 161 रन और अघा सलमान ने 103 रन की पारी खेली थी। इन दोनों के बाद सरफराज ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। सरफराज ने 86 रन बनाए थे। करीब चार साल बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई। रिजवान की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सरफराज को तरजीह दी गई। ऐसे में बल्ले से प्रदर्शन कर सरफराज ने टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में खबर लिखे जाने तक चार विकेट पर 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed