फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Riyan Parag has been declared fit to return to action in the seventh round of the 2024-25 Ranji Trophy season

Ranji Trophy: रियान पराग फिट घोषित, सातवें दौर में करेंगे वापसी; सौराष्ट्र के खिलाफ संभालेंगे असम की कमान

Mon, 27 Jan 2025 09:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 09:47 AM IST
सार

बांग्लादेश सीरीज के बाद रियान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं बना सके थे। रियान कंधे की चोट से परेशान थे जिस कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी।

विज्ञापन
Riyan Parag has been declared fit to return to action in the seventh round of the 2024-25 Ranji Trophy season
रियान पराग - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाज रियान पराग फिट घोषित कर दिए गए हैं और वह रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय रियान राजकोट में 30 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मुकाबले में असम की कमान संभालेंगे। रियान ने आखिरी बार पिछले साल अक्तूबर में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला था। 
विज्ञापन

कंधे की चोट से परेशान थे रियान 
बांग्लादेश सीरीज के बाद रियान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं बना सके थे। रियान कंधे की चोट से परेशान थे जिस कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। रियान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन रणजी ट्रॉफी में खेलने से उन्हें मैच टाइम मिलेगा जिससे अगर भारत को अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट के लिए कवर के तौर पर उनकी जरूरत पड़ी तो रियान उसके लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में किया था प्रभावित 
रियान ने भारत के लिए अबतक 10 सीमित ओवरों के मुकाबले खेले हैं। उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से भारत के लिए डेब्यू किया था। बल्लेबाजी के अलावा वह स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं जो मध्य ओवरों में भारत के लिए प्रभावी रहती है। रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में रियान ने छह पारियों में 75.60 के औसत और 113.85 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए थे। पिछले सीजन रियान ने 20 छक्के लगाए थे जो किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के थे। 
विज्ञापन

रियान के टीम में वापस आने से असम को मजबूती मिलेगी जो फिलहाल एलीट ग्रप डी की अंक तालिका में निचले स्थान पर चल रही है। असम की टीम में छह मैचों में अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि दो में उसे हार मिली है और चार मैच ड्रॉ रहे हैं। असम की टीम नॉकआउट में पहुंचने की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई है, जबकि सौराष्ट्र की टीम अभी भी रेस में बनी हुई है। 

असम की टीम इस प्रकार है...
रियान पराग (कप्तान), डेनिस दास (उपकप्तान), मुख्तार हुसैन, मृण्मय दत्ता, राहुल सिंह, दीपज्योति सैकिया, परवेज मुशर्रफ, सुमित घाडीगाओंकर (विकेटकीपर), ऋषभ दास, अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), अभिनव चौधरी, सिबशंकर रॉय, आकाश सेनगुप्ता, प्रद्युन सैकिया, अमलानज्योति दास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed