{"_id":"5ead320c8ebc3e907b73e34c","slug":"rishabh-pant-talk-opens-up-about-relation-with-mahendra-singh-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत का धोनी पर अहम खुलासा, खोली माही के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत का धोनी पर अहम खुलासा, खोली माही के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई
ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। लंबे वक्त तक कप्तान कोहली और टीम मैनेजमेंट ने युवा विकेटकीपर पर भरोसा जताया, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन करने की वजह से अब ऋषभ टीम से बाहर हो चुके हैं।
2 of 5
एम एस धोनी-पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
सीमित ओवरों के प्रारूप में लोकेश राहुल ने उनकी जगह ले ली, जिससे इस युवा खिलाड़ी को अंतिम एकदश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के करीबी समझे जाने वाले ऋषभ पंत ने अब कोरोना वायरस की वजह से थम चुकी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के बीच एक अहम खुलासा किया है।
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
महेन्द्र सिंह धोनी को अपना मार्गदर्शक बताते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि विश्व कप विजेता कप्तान अपने तरीके से युवा खिलाड़ियों की मदद करते है, लेकिन किसी समस्या का पूर्ण समाधान देने की जगह खुद हल ढूढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, ‘वह (धोनी) मैदान के अंदर और बाहर मेरे मार्गदर्शक की तरह है। मैं किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकता हूं लेकिन वह मुझे कभी भी पूर्ण समाधान नहीं देते है।’
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए भी है कि मैं पूरी तरह उन पर निर्भर ना रहूं। वह केवल संकेत देते है जिससे मुझे हल निकालने में मदद मिलती है। वह बल्लेबाजी में मेरे पसंदीदा जोड़ीदारों में से एक है। उनके साथ हालांकि बल्लेबाजी का मौका कम ही मिलता है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।