{"_id":"5ead897978dd08324c7fd9b0","slug":"bobby-rajdoot-175-cc-bike-bobby-rajdoot-gts-175-cc-rajdoot-gts-175-specifications-rajdoot-motorcycle-history-bobby-rajdoot-bike-escorts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉबी फिल्म में ऋषि कपूर की इस बाइक को लोगों ने किया था खूब पसंद, अब बनी इतिहास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बॉबी फिल्म में ऋषि कपूर की इस बाइक को लोगों ने किया था खूब पसंद, अब बनी इतिहास
Sat, 02 May 2020 08:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 02 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor and Dimple Kapadia in film Bobby
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Escorts (एस्कॉर्ट्स) समूह को अपनी यात्रा के इतिहास में एक अहम पड़ाव के लिए ऋषि कपूर को धन्यवाद देना चाहिए। 1970 के दशक के शुरुआती दिनों में जब बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म बॉबी में मुख्य अभिनेता के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ठीक उसी समय में Rajdoot GTS 175 (राजदूत जीटीएस 175) भारतीय टूव्हीलर सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इस मोटरसाइकिल को कामयाब बनाने के लिए जो काम मार्केटिंग अभियानों के जरिए हासिल नहीं हुआ वो ऋषि की फिल्म बॉबी ने कर दिखाया था। फिल्म रिलीज होने पर इस मोटरसाइकिल की बिक्री आसमान छूने लगी, और इसके साथ ही इसे एक नया नाम भी मिला - बॉबी राजदूत।
Rajdoot GTS 175 Bobby
- फोटो : Social Media
फिल्मी पर्दे पर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवा हीरो-हीरोइन को देखना दर्शकों के लिए एक बिलकुल नया अनुभव था, क्योंकि इससे पहले उन्होंने सिर्फ मध्यम आयु वर्ग के अभिनेताओं को ही देखा था। Escorts ने भारत में बाइक बेचने के लिए पोलैंड की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी SHL के साथ करार किया था और इस समझौते के नतीजों में से एक था बॉबी राजदूत।
Rajdoot GTS 175 Bobby
- फोटो : Social Media
इस मोटरसाइकिल में 173 cc, 2-स्ट्रोक इंजन मिलता था जो 7.5 bhp का पावर और 12.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इसमें सवारों के लिए बैठने की स्थिति भी आरामदायक नहीं थी, फिर भी राजदूत GTS 175 युवाओं में छा गई। और यह मुमकिन हुआ था फिल्म बॉबी में इस मोटरसाइकिल को दिखाए जाने के बाद। बाइक पर क्रोम का व्यापक उपयोग किया गया था और एक स्टेपनी भी लगाई गई थी। खास बात यह है कि उस समय यह तीसरी पहिया किसी मोटरसाइकिल में नहीं देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajdoot GTS 175 Bobby
- फोटो : Social Media
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने ऋषि कपूर को उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी। हीरो ग्रुप के चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा, "मैं अपने प्रिय मित्र ऋषि कपूर के निधन से बहुत दुखी हूं। एक हीरे की तरह, उनके व्यक्तित्व के कई आयाम थे। वे भारतीय सिनेमा के लीजेंड थे और उनके विशाल योगदान के लिए आने वाले समय में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"
विज्ञापन
Rajdoot GTS 175 Bobby
- फोटो : Social Media
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "मेरी पीढ़ी के लिए, हमारे बचपन का एक बड़ा हिस्सा अचानक से कट गया है। अलविदा दोस्त। आप अभी भी मुस्कुरा रहे होंगे और इस दुनिया से दूर एक दूसरी दुनिया में आप लोगों के एक नए समुदाय का मनोरंजन कर रहे होंगे।"