{"_id":"6214df4d33412d380068c6c1","slug":"rishabh-pant-playing-snooker-viral-video-ahead-of-sri-lanka-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant: क्रिकेट से ब्रेक लेकर स्नूकर में हाथ आजमा रहा है यह विस्फोटक बल्लेबाज, गर्लफ्रेंड ने किया था प्रपोज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant: क्रिकेट से ब्रेक लेकर स्नूकर में हाथ आजमा रहा है यह विस्फोटक बल्लेबाज, गर्लफ्रेंड ने किया था प्रपोज
Tue, 22 Feb 2022 06:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:35 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लेकर अब तक पंत लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आराम दिया है।
विज्ञापन
स्नूकर खेलते पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम को गुरुवार से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। यह दोनों खिलाड़ी अब सीधे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया से जुड़ेंगे। दोनों ही खिलाड़ी इस ब्रेक का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।
24 साल के पंत खास तरीके से मना रहे छुट्टी
24 साल के पंत भी खास तरीके से छुट्टी बिता रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर स्नूकर खेलते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। इस पोस्ट पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- नया पंकज आडवाणी। वहीं, दूसरे यूजर ने पंत को भविष्य का कप्तान बताया। एक और फैन ने तो पंत से श्रीलंका के खिलाफ शतक की मांग कर डाली।
विज्ञापन
पंत पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लेकर अब तक पंत लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आराम दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पंत की जगह संजू सैमसन को मौका दिया है।
गर्लफ्रेंड ईशा ने किया था प्यार का इजहार
सोमवार को पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने खुलेआम प्यार का इजहार किया था। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंत के लिए आई लव यू लिखा। पंत ने ईशा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इसके जवाब में ईशा ने लिखा आई लव यू। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पंत का अंतरराष्ट्रीय करियर
पंत ने भारत के लिए 28 टेस्ट, 24 वनडे और 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 1735 रन, वनडे में 715 रन और टी-20 में 683 रन दर्ज हैं। टेस्ट में पंत ने चार शतक भी लगाए हैं। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पहले विकेटकीपर हैं।

View this post on Instagram